Actor Raimohan Parida Dies: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए अब हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ओडिया सिनेमा (Cinema of Odisha) का जाना पहचाना नाम रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) अब इस दुनिया में नहीं रहें। हाल ही में उनकी मौत की खबर मिली है जिसके चलते उनके चाहने वाले और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक्टर ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि एक्टर की मौत कैसे हुई है। एक्टर का शव शुक्रवार को उनके भुवनेश्वर स्थित घर से बरामद किया गया है।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह भुवनेश्वर के प्राची विहार इलाके में रायमोहन परिदा का शव उनके घर से मिला। पुलिस खबर मिलते ही मौके पर वहां पहुंची और उन्होंने शव की जांच करनी शुरू कर दी। मौत के कारणों की जांच के लिए एक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच भी शुरू हो गई है, हालांकि अब तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
पड़ोसियों से बातचीत करने पर ये पता चला है कि रायमोहन परिदा के आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि, अगर ऐसा है तो इसके कारणों का भी पता लगाना जरूरी होगा। रायमोहन परिदा की पॉपुलैरिटी इसलिए भी ज्यादा थी कि उन्होंने फिल्मों के साथ ही उड़िया टीवी पर खूब काम किया है। इसी के साथ आपको बता दें कि रायमोहन परिदा को ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें अभिनंदिया पुरस्कार भी मिला है।
रायमोहन परिदा ने विलेन बनकर भी अपने चाहने वालों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वो अपने फेमस डायलॉग ‘हे अनानी’ के लिए सबसे ज्यादा जाने गए हैं। अब भले ही रायमोहन हमारे बीच न हों लेकिन उनका अभिनय हमेशा ही उनके चाहने वालों के दिलों में एक याद बनकर जिंदा रहेगा।