Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम नविका कोटिया की टूटी सगाई, अब इस हसीना को डेट कर रहे हैं माजेन मोदी

Navika Kotias Broken Engagement With Mazen Modi: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की फेमस एक्ट्रेस नविका कोटिया ने अपने मंगेतर और पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी से अपनी सगाई तोड़ दी है.

Navika Kotia Broken Engagement With Mazen Modi: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की फेमस एक्ट्रेस नविका कोटिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक्ट्रेस नविका कोटिया ने पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी से अपनी सगाई तोड़ दी है. इतना ही नहीं, नविका कोटिया से सगाई तोड़ने के बाद अब माजेन मोदी किसी और एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं. मालूम हो कि इस कपल ने जनवरी 2026 में सगाई की थी और अगले साल 2027 में शादी करने का प्लान बना रहे थे. लेकिन नविका और माजेन का ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. दोनों ने साल के अंदर सगाई तोड़ दी. चलिए पूरा माजरा विस्तार से समझते हैं.

अलग होने का फैसला…

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नविका और माजेन ने जुलाई की शुरुआत में आपसी सहमति से सगाई खत्म करने और अलग होने का फैसला किया है. नविका ने तो अपनी सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं. दोनों में से किसी को भी इस अलगाव के लिए कोई बुरी फीलिंग नहीं थी. सूत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि ‘यह एक अरेंज्ड मैच था. उन्होंने जनवरी में गोल धना सेरेमनी की थी और अगले साल शादी करने का प्लान बना रहे थे. हालांकि, उन्हें दिक्कतें आने लगीं और उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया. ब्रेकअप को लेकर कोई नेगेटिविटी नहीं है, और वे दोनों आगे बढ़ चुके हैं.’

---विज्ञापन---

माजेन मोदी की नई गर्लफ्रेंड?

टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, नविका और माजेन ने 6 महीने पहले अपनी सगाई कम्पैटिबिलिटी, प्रायोरिटी और जिंदगी से उम्मीदों की वजह से तोड़ दी थी. बिजनेसमैन ने कहा कि वे दोनों इज्जत से आगे बढ़ गए हैं. सोशल मीडिया अपडेट्स के मुताबिक, सगाई टूटने के बाद माजेन अब एक्ट्रेस रितिका बडियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

मेरा हाथ मांगा…

हिन्दुस्तान सिटी को दिए एक इंटरव्यू में नविका ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमारी जान-पहचान दोस्तों के जरिए हुई थी और हम एक आम जान-पहचान वाले थे, जब तक मुझे उसके माता-पिता से दो बार मिलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने मेरी मां को फोन किया और माजेन के लिए मेरा हाथ मांगा, और मैं सोच में पड़ गई, ‘वह कहां से आ गया?’ लेकिन जैसा कि मैं हमेशा चाहती थी कि मेरे माता-पिता मेरी शादी का फैसला करें, यह एकदम सही था। इसमें थोड़ा समय लगा, लेकिन जैसा कि मैं उसे जानती थी, मुझे हां कहना पड़ा. और नवंबर में हमारा छोटा-सा रोका हुआ.’

First published on: Oct 28, 2026 09:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो