Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने 5वें दिन कमाए करोड़ों, जानें टोटल कलेक्शन

Udta Teer Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया.

Udta Teer Box Office Collection Day 5
Udta Teer Box Office Collection Day 5

Udta Teer Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. हालांकि, वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जिस तरह से फिल्म की शुरुआत हुई थी, उस हिसाब से ये फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

‘उड़ता तीर’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले 3.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ने भारत में अब तक 25.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अगर इसी तरह फिल्म कमाई करती रही तो इसके लिए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाना थोड़ा मुश्किल होगा. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 30.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

5वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

5वें दिन फिल्म ‘उड़ता तीर’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को पूरे भारत में फिल्म के 5,854 शो चलाए गए, जिसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 20.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन सुबह के शो में 7.23 प्रतिशत, दोपहर के शो में 16.92 प्रतिशत, शाम के शो में 22.54 प्रतिशत और रात के शो में 37.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. तीसरे दिन सिनेमाघरों में इसका कुल फुटफॉल 2,55,953 दर्ज किया गया.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर ठीक-ठाक तरीके से आगे बढ़ रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस स्पाई कॉमेडी फिल्म ने 5 दिन में अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 38.53 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

First published on: Oct 28, 2026 07:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो