Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV TRP Report: ‘अनुपमा’ को पछाड़ नंबर 1 बना 14 साल पुराना शो, देखें टॉप 5 में कौन-कौन?

TV TRP Report: टीवी की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है। इस बार 14 साल पुराने टीवी सीरियल ने अनुपमा को नीचे धकेल दिया है। आइए आपको भी बताते हैं टॉप 5 की लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

TV TRP Report: टीवी सीरियल्स भारतीय ऑडियंस के दिल में बसते हैं। अभी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने फेवरेट सीरियल्स के लिए लॉयल हैं और वो इसे घर पर डिनर करते टाइम फैमिली के साथ बैठकर देखना पसंद करते हैं। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमें ‘अनुपमा’ को पछाड़कर पहले नंबर पर की जगह 14 साल पुराना शो ने अपने नाम कर ली है। आज हम आपको टीवी के टॉप 5 सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

यह भी पढ़ें: Good Wife: हॉलीवुड की ऐसी वेबसीरीज जो बॉलीवुड में बनी और साउथ में भी, OTT पर देखें

---विज्ञापन---

14 साल पुराना सीरियल बना नंबर वन

पहले नंबर की बात करें तो अनुपमा को नीचे धकेलने वाला शो कोई और नहीं बल्कि ‘तारक मेहता का उल्टा’ चश्मा है। इस शो ने इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में नंबर वन पोजीशन हासिल की है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार इस शो को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। वहीं ये शो लगातार चौथे हफ्ते में टॉप 5 में आया है।

---विज्ञापन---

दूसरे पर आया ‘अनुपमा’

दूसरे नंबर पर रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ ने अपनी जगह बनाई है। इस शो को 20 लाख इंप्रेशन मिले हैं। शो से अब दूसरा ट्रैक जुड़ गया है। जिसमें ‘अनुपमा’ की मुंबई शहर की कहानी को दिखाया जा रहा है। फैंस इसे ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। ये ही वजह है कि रुपाली गांगुली का ये शो दूसरे नंबर पर आ गया है।

---विज्ञापन---

रोहित पुरोहित के शो को मिला तीसरा नंबर

तीसरे नंबर पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को जगह मिली है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस शो को अनुपमा की तरह ही 20 लाख इंप्रेशन मिले हैं। हालांकि ऑडियंस इसकी नई कहानी को पसंद कर रहे हैं। अभिरा और अरमान की इस कहानी में फैंस और दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

---विज्ञापन---

चौथे और पांचवें पर कौन?

कंवर ढिल्लन स्टारर ‘उड़ने की आशा’ चौथे नंबर पर है। इस शो में सचिन और सायली की कहानी में ऑडियंस काफी इंटरेस्ट दिखा रहे हैं। इसे भी 20 लाख इंप्रेशन मिले हैं। वहीं पांचवें नंबर की पोजिशन की बात करें तो पांचवें नंबर पर ‘मंगल लक्ष्मी’ है। फैंस को इसकी कहानी भी काफी पसंद आ रही है। इस शो में दीपिका सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Pranjali Papnai? जो Munawar Faruqui के The Society में आएंगी नजर

---विज्ञापन---
First published on: Jul 17, 2025 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola