Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Uorfi Javed: उर्फी जावेद के सपोर्ट में उतरी ये फेमस एक्ट्रेस, Chetan Bhagat की लगाई क्लास

Chetan Bhagat Comment on Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई लोगों को उनके कपड़े पसंद नहीं आते हैं तो कई लोग उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते हैं। हाल ही में मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने उर्फी को लेकर […]

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने उर्फी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी है कि जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है।
उर्फी जावेद के सपोर्ट में उतरी ये फेमस एक्ट्रेस, Chetan Bhagat की लगाई क्लास

Chetan Bhagat Comment on Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई लोगों को उनके कपड़े पसंद नहीं आते हैं तो कई लोग उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते हैं। हाल ही में मशहूर लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने उर्फी को लेकर कुछ ऐसी बात कह दी थी कि विवाद खड़ा हो गया। चेतन भगत की बात पर उर्फी ने भी पटवार करते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाया था। अब एक और एक्ट्रेस ने उर्फी को सपोर्ट किया और चेतन भगत की क्लास दी है।

और पढ़िएJhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: गुंजन सिन्हा-तेजस वर्मा बने ‘झलक दिखला जा 10’ के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख

चेतन भगत ने कही थी ये बात

दरअसल, चेतन भगत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आजकल का यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी की गलती नहीं है। वो अपना करियर बना रही है। लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देख रहे हैं। आज मैं भी उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं। आज उसने दो फोन पहने हैं। चेतन भगत ने ये भी कहा कि उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती हैं।

चेतन भगत के इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। बाद में उर्फी जावेद ने चेतन भगत को ‘मीटू मूवमेंट’ याद दिला दिया और कहा कि, उन पर कई महिलाएं गलत आरोप लगा चुकी हैं। वो किसी को सलाह न दें।

और पढ़िएBigg Boss 16 Updates: निमृत कौर अहलूवालिया बनी घर की रानी, कंटेस्टेंट्स को बिग-बॉस ने दी कड़ी सजा

इस एक्ट्रेस ने लगाई चेतन भगत की क्लास

अब उर्फी जावेद और चेतन भगत के विवाद में फेमस टीवी एक्ट्रेस रुतुजा सावंत (Rutuja Sawant) उतर गई हैं। उन्होंने उर्फी का सपोर्ट करते हुए चेतन भगत की जमकर क्लास लगाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुतुजा ने कहा, “हम जल्द ही 2023 में एंटर करने वाले हैं, लेकिन हमारे समाज के ‘शिक्षित’ लोग एक महिला का मजाक उड़ाने में व्यस्त हैं, क्योंकि वह अपनी पसंद के कपड़े पहन रही हैं। अरे यार, आपका माइंडसेट कब चेंज होगा?” रुतुजा सावंत इन दिनों ‘पिशाचिनी’ सीरियल में नजर आ रही हैं।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 28, 2022 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.