---विज्ञापन---

TV Stars: शूटिंग के दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे छोटे पर्दे के ये बड़े सितारे, जानें नाम

TV Stars: छोटे पर्दे के ऐसे कई सितारे हैं जो काम के दौरान ही अपने को स्टार के प्यार में पड़ गए और शादी कर ली। घर-घर में टीवी सीरियल का बोलबाला है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी रील और रियल लाइफ जोड़ी […]

TV Stars, Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim, Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya, Ravi Dubey and Sargun

TV Stars: छोटे पर्दे के ऐसे कई सितारे हैं जो काम के दौरान ही अपने को स्टार के प्यार में पड़ गए और शादी कर ली। घर-घर में टीवी सीरियल का बोलबाला है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी रील और रियल लाइफ जोड़ी फेमस है।

अगर आप भी इन सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें। हम आपको 3 ऐसी फेमस जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी प्रेम कहानी टीवी के सेट से शुरू हुई और मंडप तक पहुंच गई।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम  (TV Stars)

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में ये दोनों एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। इन दोनों के प्यार की शुरुआत ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से हुई थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।

ये दोनों बिग बॉस-12 की विनर भी रह चुके हैं। दीपिका कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से (22 फरवरी) को शादी कर ली थी।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

अपनी खूबसूरती से अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी की शुरुआत ‘ये हैं मोहब्बते’ के सेट पर हुई थी।

शो के दौरान धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने 2016 में शादी की और आज दोनों अपनी शादी में बहुत खुश हैं।

रवि दुबे और सरगुन  (TV Stars)

रवि दुबे और सरगुन की जोड़ी को फैंस की ओर से बहुत प्यार मिला है। मालूम हो कि रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सूट हो रहे सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी।

शूटिंग करते हुए दोनों की दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

First published on: Jul 25, 2023 09:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.