Sofia Hayat: इंग्लिश एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ फेम सोफिया हयात (Sofia Hayat) अपने नए इंटरव्यू को लेकर अचानक इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सोफिया ने इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. सोफिया का कहना है कि उन्होंने साल 2012 में रोहित शर्मा को डेट किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय कप्तान की पर्सनल लाइफ पर बेहद बोल्ड कमेंट्स करके विवाद खड़ा कर दिया है.
पॉडकास्ट में सोफिया का चौंकाने वाला खुलासा
‘स्ट्रेट टॉक क्वेयर विस्डम’ पॉडकास्ट में बात करते हुए सोफिया हयात ने बताया कि आईपीएल के दौरान उन्होंने भारत में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने कबूल किया कि शुरुआत में उन्हें क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता था, लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को एक ‘यूथ आइकॉन’ और ‘लकी मैस्कॉट’ की तरह पेश किया.
‘मैंने रोहित शर्मा को डेट किया था’
इंटरव्यू के दौरान सोफिया ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा को डेट किया था. हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने रोहित की पर्सनल लाइफ और बेडरूम सीक्रेट्स को लेकर एक बेहद बोल्ड बयान दे दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
2012 से एक साल तक चला अफेयर?
यह पहली बार नहीं है जब सोफिया ने ऐसा दावा किया हो. इससे पहले भी उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका और रोहित का अफेयर साल 2012 में शुरू हुआ था और करीब एक साल तक चला था. सोफिया ने अपनी अपकमिंग बुक में भी इस रिलेशनशिप का जिक्र करने का वादा किया था.
ब्रेकअप की वजह का किया खुलासा
रोहित से अलग होने की वजह बताते हुए सोफिया ने दावा किया था कि क्रिकेटर ने मीडिया में उन्हें केवल एक ‘फैन’ कहकर बुला दिया था. इस बात से नाराज होकर उन्होंने रोहित को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया और अपने रास्ते अलग कर लिए. हालांकि, रोहित शर्मा ने इन दावों पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया.
रोहित शर्मा की हैप्पी मैरिड लाइफ
बता दें कि रोहित शर्मा अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं. उन्होंने 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. क्रिकेट के मैदान पर कमाल दिखाने के बाद रोहित सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ से अपना टीवी डेब्यू भी कर रहे हैं.