---विज्ञापन---

Rubina Dilaik Car Accident: रुबीना दिलैक की कार का एक्सीडेंट, एक्ट्रेस के पति ने दी जानकारी

Rubina Dilaik Car Accident: बीते दिन टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की कार का एक्सीडेंट हो गया। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला ने ट्विट करके दी है। साथ ही अभिनव ने रुबीना का हेल्थ अपडेट भी दिया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी एक्ट्रेस की सलामती की […]

Rubina Dilaik Car Accident
Rubina Dilaik Car Accident

Rubina Dilaik Car Accident: बीते दिन टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की कार का एक्सीडेंट हो गया। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला ने ट्विट करके दी है।

साथ ही अभिनव ने रुबीना का हेल्थ अपडेट भी दिया है। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ZHZB BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही फिल्म, 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

Rubina Dilaik Car Accident अभिनव शुक्ला ने दी जानकारी

अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर पर इस कार दुर्घटना की जानकारी देते हुए लिखा है कि- “हमारे साथ हुआ, आपके साथ हो सकता है, ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले, फोन पर बेवकूफों से सावधान रहें। इससे भी ज्यादा वह खड़े होकर मुस्कुरा रहा है, ज्यादा जानकारी बाद में, रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं, मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते है।”

Rubina Dilaik Car Accident

Rubina Dilaik Car Accident

बुरी तरह डैमेज हुई एक्ट्रेस की कार 

बता दें कि अभिनव ने जो फोटोज शेयर की है, उनमें साफ देखा जा सकता है कि इस दुर्घटना में एक्ट्रेस की कार बुरी तरह डैमेज हो गई है। हालांकि इस हादसे में रुबीना बाल-बाल बची है। साथ ही एक्ट्रेस के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मुंबई पुलिस से एक्शन लेने की भी अपील की है।

एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे फैंस

इसके साथ ही फैंस भी कमेंट्स करके एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इसपर लिखा है कि- “क्या वह ठीक है? हमें अपडेट बताएं !!”, वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा है कि- “प्लीज ध्यान रखना।” साथ ही एक और यूजर ने लिखा है कि- “मुझे उम्मीद है कि आप दोनों ठीक हैं, प्लीज ध्यान रखें।” इसके साथ ही एक और ने लिखा है कि- “आप दोनों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं..आप लोग अपना ख्याल रखें प्लीज।”

यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा Skinny White Rat, बिना नाम लिए किया अटैक

रुबीना प्रोफेशनल फ्रंट

वहीं, अगर रुबीना के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रुबीना ने अपने शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास’ से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसके बाद एक्ट्रेस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में नजर आईं थी और सीजन की विनर भी रहीं थी। साथ ही रुबीना रोहित शेट्टी के हिट स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की भी कंटेस्टेंट रही थीं। इसके बाद, रुबीना ने पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ के मंच पर अपने अमेजिंग डांस मूव्स से आग लगाई थी। वहीं, अब सभी एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

First published on: Jun 11, 2023 10:47 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.