Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? लिस्ट में इन कंटेस्टेंट के नाम आए सामने

खतरों के खिलाड़ी 15 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं कई कंटेस्टेंट के नाम भी कंफर्म हो गए हैं। आइए अपको बताते हैं क्या है अपडेट...

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। अब इस शो पर बड़ा अपडेट सामने आया है। वहीं कई कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं इसकी स्ट्रीमिंग पर भी नई जानकारी सामने आई है। आइए आपको बताते हैं सब कुछ…

कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?

हाल ही में शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर यह खबर आई थी कि प्रोड्यूसर न मिलने की वजह से इसे कैंसिल किया जा सकता है। इस खबर के सामने आते ही फैंस परेशान और निराश हो गए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि शो को कैंसिल नहीं किया जाएगा। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह शो अगस्त के पहले सप्ताह में टेलीविजन पर वापसी करेगा।

---विज्ञापन---

नए प्रोड्यूसर की तलाश में शो

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के पिछले प्रोड्यूसर एंडेमोल कंपनी अब शो से अलग हो चुकी है। इसके बाद मेकर्स अब नए प्रोड्यूसर की तलाश में हैं। बताया जा रहा है कि कई बड़ी प्रोडक्शन हाउस इस शो में निवेश करने को तैयार हैं। प्रोडक्शन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होते ही शो की शूटिंग शुरू की जा सकती है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Bigg Boss Khabri (@biggboss.tazakhabar)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  L2 Empuraan OTT Release: कब और कहां देखें मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म

इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम तय!

शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट यह है कि इसमें भाग लेने वाले पांच कंटेस्टेंट्स के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय, ओरी, खुशबू पटानी और नीरज गोयल शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या खुद कंटेस्टेंट्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या अमीषा पटेल हैं प्रेग्नेंट! मां बनने पर क्यों हो रही हैं बातें?

First published on: Apr 18, 2025 12:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola