Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Roadies XX में रणविजय सिंह को पड़ी थेरेपिस्ट की जरूरत, कंटेस्टेंट की जर्नी सुनते ही छलके आंसू

Ranvijay Singh in Roadies XX: 'रोडीज' को होस्ट कर रहे रणविजय सिंह शो में काफी इमोशनल हो गए। कंटेस्टेंट की जर्नी सुन रणविजय आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।

Ranvijay Singh in Roadies XX: ‘रोडीज’ का नया सीजन चर्चाओं में बना हुआ है। हर बार की तरह ही रणविजय सिंह शो को होस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में रणविजय कंटेस्टेंट की जर्नी पर रो पड़े। वहीं चारों गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव और नेहा धूपिया की भी आंखें नम हो गई। यहां तक की रणविजय इतने ज्यादा इमोशनल हो गए कि उन्होंने थेरेपिस्ट तक की डिमांड कर दी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: स्टार किड होने के बाद बेची टीशर्ट, DJ का किया काम; 48 साल की उम्र में अभी भी सिंगल

---विज्ञापन---

गैंग लीडर्स भी हुए इमोशनल

रणविजय सिंह अक्सर कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अगर कोई मिसबिहेव करे तो उनको फटकार भी लगाते हैं। हाल ही में आई असम की जिमी की जर्नी सुनकर रणविजय सेट पर ही रोने लगे। कंटेस्टेंट की कहानी से रणविजय के साथ-साथ चारों गैंग लीडर्स भी रोने लगे।

---विज्ञापन---

क्या था मामला?

वहीं शो में रणविजय अपने इमोशन्स शेयर करने से कतराते नहीं हैं। जिमी ने जैसे शो में एंट्री की तो उन्होंने खुद को इंट्रोड्यूस किया। उन्होंने कहा कि वो पेशे से कॉप हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी जर्नी बताई। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती होने के एक हफ्ते बाद ही उनके पिता की करंट लगने से मौत हो गई थी। जब पिता की डेड बॉडी घर आई तो उनको पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जाना था। उनके लिए वो बेहद मुश्किल वक्त था।

क्यों पड़ी थेरेपिस्ट की जरूरत?

जिमी की इमोशनल जर्नी सुनकर रणविजय खुद को रोक नहीं पाए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे अब थेरेपिस्ट को दिखाने की जरूरत है। कुछ लोग वास्तव में काफी टफ टाइम से गुजरते हैं। ये बहुत मुश्किल है। आपको सलाम है।’ वहीं कुछ दिन पहले रणविजय ने सोशल मीडिया पर अपनी रोडीज जर्नी की वीडियो शेयर की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: वो एक्टर जिसने नहीं की समाज की परवाह, 8 बार छुए बीवी के पैर; कहलाए पावर कपल; पहचाना कौन?

First published on: Feb 03, 2025 04:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola