Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘वाराणसी’ के बाद भंसाली की फिल्म में दिखेंगे महेश बाबू? एक खबर ने मचाई खलबली

Entertainment News Live: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में साथ काम करने की खबरें सामने आ रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News Live: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. वैसे तो डायरेक्टर पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चा में थे, लेकिन इस बार संजय लीला भंसाली अपने नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग को लेकर लाइमलाइट में हैं. दरअसल, हाल ही में कंफर्म किया गया कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी हो गई है. इसके बाद खबर आई कि संजय लीला भंसाली के अगले बड़े प्रोजेक्ट में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू लीड हीरो हो सकते हैं.

क्या है पूरा मामला?

तेलुगुनाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने महेश बाबू से अपने अगले प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए मुलाकात की है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब भंसाली और साउथ के सुपरस्टार्स के बीच संभावित कोलैबोरेशन की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ संजय लीला भंसाली की मुलाकात और फिल्मों को लेकर चर्चा की खबरें भी सामने आ चुकी हैं. ऐसे में महेश बाबू के साथ उनकी कथित मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो गईं कि संजय लीला भंसाली तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, महेश बाबू के फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल को देखते हुए इस तरह के किसी भी कोलैबोरेशन की टाइमलाइन तय करना फिलहाल मुश्किल होगा.

---विज्ञापन---

निया शर्मा का जन्मदिन आज

आज टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा का जन्मदिन है। ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘जमाई राजा’ और ‘नागिन’ जैसे हिट टीवी शोज देने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. निया शर्मा ने टीवी पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में आए सीरियल ‘काली – एक अग्निपरीक्षा’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2011 में आए टीवी शो ‘बेहेनें’ में काम किया. हालांकि, लोगों के बीच उन्हें पहचान इसी साल आए स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से मिली. इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट टीवी शोज और वेब सीरीज में काम किया.

‘हनुमान अंश’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 237.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस भक्ति फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

‘हैवान’ की कमाई में आई गिरावट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने छठे दिन 55 लाख रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक 9.30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

14:16 (IST) 17 Sep 2026
Entertainment Live News:दाऊद संग वायरल फोटो पर सालों बाद मंदाकिनी ने बताया सच

मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की सालों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर को लेकर अब मंदाकिनी ने चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सच बताया है कि उनकी मुलाकात दाऊद से कैसे हुए था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 17, 2026 01:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola