Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं डाइट पर हूं’, गणपति का प्रसाद ठुकराने पर रणबीर कपूर हुए ट्रोल, भड़के यूजर्स ने कहा- ये कैसे राम…

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने उन्हें ट्रोलर्स के सामने ला दिया है.

Ranbir Kapoor Ganpati prasad viral video
रणबीर कपूर का पुराना वीडियो वायरल

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं. इसी बीच एक्टर का गणपति दर्शन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रणबीर कपूर प्रसाद लेने से मना करते नजर आ रहे हैं. उनके ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है.

क्या है वायरल वीडियो में?

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है. इसमें रणबीर कपूर मुंबई में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे. दर्शन के बाद वह वहां मौजूद पंडित जी उन्हें प्रसाद देते दिखाई देते हैं. इसी दौरान रणबीर वही प्रसाद पैपराजी को देते दिखाई देते हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोले रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर कहते हैं, ‘मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो.’ एक्टर का यह जवाब उस वक्त तो ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन अब उनका पुराना वीडियो दोबारा सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं.

प्रसाद ठुकराने पर यूजर्स ने किया ट्रोल

वीडियो वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि प्रसाद के तौर पर मिठाई का एक छोटा सा टुकड़ा खाने से उनकी डाइट खराब नहीं हो जाती. वहीं कुछ लोगों ने उनके पुराने विवादों का हवाला देते हुए भी निशाना साधा.

यूजर्स ने उठाए सवाल

एक कमेंट में लिखा गया, ‘एक छोटी सी बाइट खा लेते तो क्या हो जाता.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि गणपति के दर्शन सिर्फ औपचारिकता के लिए किए गए. कुछ कमेंट्स में रणबीर के कथित बीफ खाने वाले पुराने विवाद को भी जोड़ दिया और उनकी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ का जिक्र करते हुए सवाल उठाए गए.

---विज्ञापन---

‘रामायण’ में राम बनेंगे रणबीर

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में वह भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किए जाने की प्लानिंग है.

First published on: Sep 17, 2026 12:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola