टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में सिंगर राहुल वैद्य एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि रियलिटी शो ‘पति, पत्नि और पंगा 2’ में पत्नी दिशा परमार के साथ उनकी प्यारी बातें हैं, जहां उन्होंने पत्नी को लेकर एक ऐसा इशारा किया जो, सोशल मीडिया यूजर को रास नहीं आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो शादी के बाद अपनी पत्नी के व्यवहार में आए बदलावों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. उनका अंदाज देखकर खुद दिशा भी हैरान रह जाती हैं. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं.
पत्नी को लेकर राहुल ने क्या कहा?
दरअसल, राहुल वैद्य और दिशा परमार एक कपल रियलिटी शो में नजर आए, जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं. शो में सेलिब्रिटी कपल्स से उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं और उनके रिश्ते की केमिस्ट्री परखी जाती है. इसी दौरान राहुल ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
राहुल से पूछा गया सवाल
शो के एक सेगमेंट में राहुल से पूछा गया कि दिशा शादी से पहले कौनसी पांच चीजें करती थीं, जो अब नहीं करती हैं? सवाल सुनकर राहुल ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी वहां मौजूद किसी को उम्मीद नहीं थी. सिंगर ने इशारों में फिजिकल इंटीमेसी से जुड़ी बात कह दी.
दिशा के चेहरे से उड़े होश!
राहुल का यह इशारा देखते ही दिशा परमार हैरान रह गईं. वह अपना सिर पकड़ लेती हैं और राहुल को चुप रहने का इशारा करती हैं. वहीं, शो में मौजूद दूसरे सेलिब्रिटी भी उनके इस अंदाज पर रिएक्शन देते नजर आते हैं.
अर्जुन बिजलानी ने भी लिए मजे
राहुल की बात सुनकर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी मजे लेने लगते हैं. वो सिंगर से सवाल करते हैं कि अगर ऐसा है, तो उनके बच्चे कैसे हुए? अर्जुन के इस सवाल के बाद शो का माहौल और मजेदार हो जाता है. हालांकि, दिशा के चेहरे के हावभाव देखकर लगता है कि उन्हें कैमरे के सामने इस तरह की निजी बात करना पसंद नहीं आया.
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राहुल वैद्य
राहुल और दिशा का यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे, कुछ लोगों ने राहुल के इस अंदाज को अनुचित बताया, तो कुछ ने सवाल उठाया कि पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ी निजी बातें नेशनल टेलीविजन पर शेयर करने की क्या जरूरत है.
दिशा ने इशारों में राहुल को कराया चुप
बहरहाल, वीडियो में दिशा भी राहुल को चुप रहने की सलाह देती नजर आती हैं. वो उनसे कहती हैं, ‘तुम्हारी चुप रहने में ही भलाई है.’ फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर राहुल वैद्य और दिशा परमार की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.