Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV की मशहूर एक्ट्रेस के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई थी छेड़छाड़, ‘छोटी सरदारनी’ ने इंटरव्यू में किया रिवील

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने पास्ट की दर्दनाक घटना के बारे में बताया।

---विज्ञापन---

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 16 में भी एक्ट्रेस ने अपने खुलकर स्टैंड लेने के अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में छोटी सरदारनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सुप्रीम कोर्ट में उनके साथ छेड़छाड़ हो चुकी है। एक्ट्रेस ने ये दर्द तब झेला था जब वो लॉ स्टूडेंट थीं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच क्या Samantha और Raj Nidimoru रहेंगे साथ? एक्ट्रेस के मैनेजर ने किया साफ

---विज्ञापन---

इंटरव्यू में छलका दर्द

हाउटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने पास्ट की एक दर्दनाक घटना को बयां किया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो लॉ स्टूडेंट थीं तब उन्होंने यौन उत्पीड़न का सामना किया है। एक्ट्रेस ने बताया, ‘सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान एक वरिष्ठ वकील ने मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। मैं कॉलेज के तीसरे साल में थी और उस दौरान एक हाई-प्रोफाइल केस की सुनवाई के लिए मैं कोर्ट गई थी।’

---विज्ञापन---

कोर्ट रूम में हुई घटना

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैं अपने एक दोस्त की मदद से वहां गई थी। कोर्ट रूम पूरा भरा हुआ था और वहां जज भी मौजूद थे। मैं अकेली लड़की नहीं थी जिससे इस वकील ने छेड़छाड़ की थी। मेरे अलावा और भी लड़कियों के साथ वो ऐसा ही कर चुका था। कोर्ट में जाना मेरे लिए काफी उत्साहित था लेकिन बाद में ये एक दर्दनाक पल बन गया।

डर गई थीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर उसने मेरे प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। पहले मुझे लगा कि शायद मैं ज्यादा सोच रही हूं। फिर जब मैंने पीछे देखा तो वो सामने देख रहा था। मैं फिर दूसरी जगह चली गई। इसके बाद वो भी वहीं आ गया और उसने फिर से ऐसा ही किया पहले मेरे हाथ को छुआ और फिर प्राइवेट पार्ट्स को। मैं बहुत सहम गई थी और आंखों से आंसू आने लग गए थे। इसके बाद पास में ही एक महिला खड़ी थी जिसके साथ वो पहले ये कर चुका था, महिला ने मुझे बाहर निकाला और उस आदमी को जोरदार थप्पड़ मारा। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं उस पर केस दर्ज करना चाहती थी। लेकिन बाद में उसने मुझसे लिखित में माफी मांगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: किस बीमारी से जूझ रहीं Dipika Kakar? सर्जरी से पहले पति Shoaib Ibrahim ने फैंस को दी अपडेट

First published on: May 16, 2025 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola