Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Naagin 7 पर ताजा अपडेट, फाइनल हुई कास्ट, जानें कब TV पर देगा दस्तक?

सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के सीजन 7 को लेकर एकता कपूर ने ताजा अपडेट साझा किया है और शो की कास्ट को लेकर भी बात की हैं। नागिन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।

---विज्ञापन---

Naggin 7
Naggin 7

Naagin 7: टीवी का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन’ के सीजन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब एकता कपूर ने नए सीजन का ऐलान किया है, तभी से नागिन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश नजर आई थीं और शो को लोगों ने काफी प्यार भी दिया था। 31 मार्च को नागिन 7 का ऐलान हुआ था और अब एक बार फिर शो को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है कि शो कब टीवी पर दस्तक देने वाला है।

यह भी पढ़ें: TV की मशहूर एक्ट्रेस के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुई थी छेड़छाड़, ‘छोटी सरदारनी’ ने इंटरव्यू में किया रिवील

---विज्ञापन---

एकता कपूर ने दिया अपडेट

‘नागिन 7’ को लेकर काफी दिलचस्प खबर सामने आई है, क्योंकि एकता कपूर ने खुद शो पर अपडेट दिया है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक अपनी टीम के साथ एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में एकता और क्रिएटिव टीम दिखाई दे रही है और एकता कहती हैं, ‘मैं सच कह रही हूं, हम नागिन 7 पर दिन-रात काम कर रहे हैं।’

---विज्ञापन---

‘नागिन 7’ की कास्ट हुई कंफर्म

जब से ‘नागिन 7’ का ऐलान हुआ है, तभी से फैंस नई नागिन के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। ईशा मालवीय और अंकिता लोखंडे समेत कई हीरोइनों के नाम भी सामने आए थे। मगर लेटेस्ट वीडियो में एकता कपूर ने बताया कि उनकी टीम नागिन 7 के लिए रिसर्च कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने शो की कास्ट फाइनल की है। इसके साथ ही कहा कि वो जल्द ही ‘नागिन 7’ पर बड़ा ऐलान करेंगी।

---विज्ञापन---

कब टीवी पर दस्तक देगा शो?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘नागिन 7’ पहले आईपीएल खत्म होने के बाद मई के आखिर में दस्तक देने वाला था, लेकिन अब शो को आगे बढ़ा दिया गया है। ‘नागिन 7’ जून के दूसरे हफ्ते या फिर जुलाई में टीवी पर एंट्री मार सकता है। कहा जा रहा है कि कलर्स चैनल और खतरों के खिलाड़ी के विवाद की वजह से नागिन के सीजन 7 के प्रीमियर के लिए देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें: मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर के घर के बाहर चली गोलियां, 6-7 राउंड फायर कर बदमाश हुए फरार

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2025 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola