---विज्ञापन---

Bigg Boss में एंट्री के लिए रात 3 बजे…..मनीषा रानी ने बताया, कैसे हुईं कास्टिंग काउच की शिकार

Manisha Rani: बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 2 की रनर अप और झलक दिखला जा 11 की विनर रह चुकी मनीषा रानी ने भी कास्टिंग काउच का शिकार होने की बात कही है। 3-4 साल से कर रही थी बिग-बॉस के लिए […]

Manisha Rani
Manisha Rani

Manisha Rani: बॉलीवुड में ऐसी कई हसीनाएं हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। अब बिग बॉस ओटीटी 2 की रनर अप और झलक दिखला जा 11 की विनर रह चुकी मनीषा रानी ने भी कास्टिंग काउच का शिकार होने की बात कही है।

3-4 साल से कर रही थी बिग-बॉस के लिए ट्राई
मनीषा रानी ने भी खुलासा किया है वे 3-4 साल से बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए ट्राई कर रही थीं। इसी के चलते उन्होंने कलर्स के कई लोगों से संपर्क किया था। उसी दौरान उनको एक नंबर मिला। इस व्यक्ति को जिसकी उम्र 50 के आसपास थी, ने मनीषा रानी से उसका प्रोफाइल मांगा तो मनीषा ने अपनी कुछ डांस वीडियोज उसको भेज दी। उसने मनीषा को कहा कि वो आसानी से बिग बॉस के लिए सलेक्ट हो जाएंगी।

बिग बॉस के चक्कर में बनी बेवकूफ
मनीषा के मुताबिक, बिग बॉस में एंट्री करवाने के चक्कर में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। मनीषा ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें बिग बॉस में पार्टिसिपेंट बनाने के चक्कर में बेवकूफ बनाया।

बिहार से तुरंत आई मुंबई
मनीषा ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जब मनीषा के पास पहली बार उस व्यक्ति का फोन आया तो मनीषा बिहार में थी, तो डायरेक्टर ने कहा कि तुम्हें कलर्स पर नहीं आना है? बिग बॉस नहीं करना है, जो तुम घर जाकर बैठ गई हो, तुरंत मुंबई आओ। मनीषा आनन-फानन में मुंबई वापिस पहुंच गई। मनीषा ने बताया कि वह अक्सर मनीषा को अलग-अलग जगह पर मिलने के लिए बुलाता था। इसकी वजह से कई बार मनीषा को उसे पर डाउट भी हुआ था।

रात को 3 बजे बुलाया घर
एक बार तो रात को 3:00 बजे मनीषा को फोन करके उसने अपने घर पर आने के लिए कहा, लेकिन मनीषा ने ऐसा करने से मना कर तो उस व्यक्ति ने मनीषा को खूब ना सिर्फ फटकार लगाई बल्कि बहुत सी नेगेटिव बातें कहकर चिल्लाने लगा। मनीषा को समझ में आ गया कि वो किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में है और उसका बिग बॉस से कोई लेना-देना नहीं है। इस हादसे के बाद मनीषा का मानना है कि अब कोई किसी की मदद नहीं करता।

आपको बता दें, मनीषा टिकटॉक से फेमस हुई थी और कई म्यूजिक वीडियो में भी आ चुकी हैं। अब मनीषा को सोशल मीडिया पर खूब लोग फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें: मशहूर एक्टर की मौत का असल सच आया सामने, 80 फीट नीचे गिरने से तोड़ा था दम

First published on: Apr 22, 2024 08:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.