Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेशनल टीवी पर तार-तार हुआ Love Gill का कैरेक्टर! बेटी की बदनामी पर बेबस हुईं मां, कहा- बलि का बकरा बना दिया

Love Gill Team and Mother on Character Assassination on National TV: 'बिग बॉस 20' के इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में लव गिल के साथ हुई घटना पर एक्ट्रेस की टीम और उनकी मां का रिएक्शन सामने आया है.

Love Gill Team and Mother on Character Assassination on National TV: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड खबरों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना रहा. नए एपिसोड में गेमर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंचीं. उन्होंने स्काउट और लव गिल के रिश्ते पर न सिर्फ सवाल उठाए, बल्कि अपनी नाराजगी भी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि स्काउट को इमोशनली मैनिपुलेट किया गया और फंसा लिया गया है. इसके बाद से लव गिल टूट गईं और भावुक दिखाई दीं. लोगों का ऐसा मानना है कि काशवी ने ये सारी बातें लव के लिए कही हैं. वहीं, नए प्रोमो में इस घटना के बाद वह काफी ज्यादा रोती हुई भी दिखाई दीं. अब काशवी के इस बयान पर लव गिल की टीम का पलटवार सामने आया है.

एक मां अपनी बेटी को बदनाम…

लव गिल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी टीम की तरफ से इस मामले को लेकर एक लंबा बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘इंसान का दिल एक हद तक ही सब कुछ सह सकता है, फिर एक समय ऐसा आता है जब खामोशी चीख में बदल जाती है. आज रात लव गिल को बिल्कुल अकेला और बेबस खड़े देखना बेहद दर्दनाक था. जबकि नेशनल टीवी पर उनके कैरेक्टर को बुरी तरह तार-तार किया जा रहा था. इससे उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है. जरा सोचिए, एक मां घर पर बैठी है और बेबसी से देख रही है कि दुनिया उसकी पाली-पोसी बेटी को कितनी बेरहमी से बदनाम कर रही है.’

---विज्ञापन---

बलि का बकरा बना दिया…

उन्होंने आगे लिखा, ‘जरा सोचिए, वो लड़की एक आदमी की बेकाबू फिलिंग्स का सारा दोष अपने सिर ले रही है, जबकि मौके का फायदा उठाने वाले इन्फ्लुएंसर्स और शोहरत के भूखे लोग उसके दर्द को लाइक्स, व्यूज और हेडलाइंस पाने के लिए ‘कंटेंट’ में बदल रहे हैं. क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह खो दी है? क्या हमें इस बात की कोई परवाह भी है कि जब किसी इंसान को इतनी बेरहमी से बलि का बकरा बना दिया जाता है, तो उसकी आत्मा पर क्या बीतती होगी?’

लव की फिलिंग्स…

उनकी टीम ने आगे लिखा, ‘शुरुआत से ही, लव की फिलिंग्स और बाउंड्रीज बिल्कुल साफ थीं. स्काउट उसके लिए एक भाई था. बस बात खत्म. फिर भी, जैसे ही एक एडल्ट व्यक्ति ने उन बाउंड्रीज को धुंधला किया और अपनी फिलिंग्स का इजहार किया, समाज ने अपना सबसे पुराना और सबसे जहरीला तरीका अपना लिया और सारा का सारा इल्जाम महिला के माथे पर मढ़ दिया. ऐसा क्यों हो रहा है कि एक वयस्क पुरुष को उसकी फिलिंग्स का शिकार बताकर पेश किया जा रहा है? जबकि लड़की को ऐसे दिखाया जा रहा है, जैसे मानो उसने जानबूझकर उसे अपने जाल में फंसाया है.’

---विज्ञापन---

लव के चरित्र की हत्या…

उन्होंने आगे लिखा, ‘महिला से यह उम्मीद क्यों की जाती है कि वह उन भावनाओं का बोझ, शर्म और अपमान अपने सिर ले, जिन्हें न तो उसने कभी मांगा था और न ही कभी उन पर रिएक्ट किया था? किसी दूसरी महिला की सच्चाई को बचाने के लिए ‘लव’ को क्यों भुगतना पड़े? उसे अपनी गरिमा से समझौता क्यों करना पड़े, सिर्फ इसलिए क्योंकि किसी और में अपने ही साथी को जवाबदेह ठहराने की हिम्मत नहीं है? आज रात लव गिल सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने सबके सामने अपने चरित्र की हत्या होते हुए देखी. उन्हें सुना जाना चाहिए था, उनका सम्मान होना चाहिए था और उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए थी. इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया और लोगों के फैसलों की वेदी पर उनकी बलि चढ़ा दी गई.’

First published on: Oct 26, 2026 01:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो