Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वह जानती है कि वह क्या कर रही है’ Love Gill को लेकर अब ये क्या बोल गईं काशवी हीरानंदानी?

Kaashvi Hirandandani Breaks Silencen on Love Gill: 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट लव गिल को लेकर दिए बयान पर काशवी हीरानंदानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Kaashvi Hirandandani Breaks Silence on Love Gill: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के इस बार के ‘वीकेंड का वार’ वाले एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला. रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए इस ‘वीकेंड का वार’ ने सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट की सुनामी लाने का काम किया है. इस एपिसोड में स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए गए. इसके अलावा शो पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी पहुंचीं. उन्होंने स्काउट और लव गिल दोनों को ही आड़े हाथ लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान काशवी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिना नाम लिए कहा कि स्काउट को इमोशनली मैनिपुलेट किया गया और फंसा लिया गया है. जिसे सुनने के बाद कई लोगों का मानना है कि काशवी ने ये सब लव के लिए कहा है. इसके बाद लव गिल की टीम की तरफ से इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया. जिस पर अब काशवी हीरानंदानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

काशवी ने चुप्पी तोड़ी

लव गिल की टीम की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट और आरोपों पर काशवी हीरानंदानी ने भी जवाब दिया है. काशवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. जहां उन्होंने शो में कही अपनी बातों और उसके इंटेंशन को साफ तौर पर सामने रखा. साथ ही उन्होंने बताया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. इसके अलावा, काशवी ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने कहा है, वह उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं.

---विज्ञापन---

मेरा इरादा…

काशवी हीरानंदानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरा इरादा स्काउट से बात करने, उनकी गलतियों को बताने और उन्हें उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराने का था. लेकिन ऐसा करते समय, मैंने महसूस किया कि मेरे कुछ शब्द दूसरों के लिए असंवेदनशील थे. उस समय मेरी भावनाएं चाहे जो भी रही हों, मुझे किसी और के इरादों या चरित्र पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. मैं अपनी बात को और बेहतर तरीके से कह सकती थी.’

वो जानती है कि वह क्या कर रही है…

काशवी हीरानंदानी ने आगे लिखा, ‘मेरा मकसद कभी भी किसी दूसरी महिला के लिए नफरत फैलाना या किसी को उन्हें निशाना बनाने के लिए उकसाना नहीं था. मैं समझती हूं कि मेरी बातों का असर होता है, और मेरी बातों को जिस तरह से समझा गया, उसकी जिम्मेदारी मैं लेती हूं.’ काशवी ने बिना नाम लिए आगे लिखा, ‘वो जानती है कि वह क्या कर रही है’ या ‘यह उसकी रणनीति है’ जैसे कंटेंट को देखकर मेरी सोच प्रभावित हो गई थी, लेकिन मुझे और समझदारी से काम लेना चाहिए था. मुझे उसे कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है. मैं यह बात मानती हूं और जिन लोगों को भी मेरी वजह से दुख पहुंचा है, उनसे दिल से माफी मांगती हूं.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो