Ramayana Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म रामायण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. दर्शक बेसब्री इसे बड़े पर्दे पर अनुभव करने का इंतजार कर रहे हैं. 5 नवंबर को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण के 26 अक्टूबर तक 2.25 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं और लगातार फिल्म की बुकिंग जारी है. दुनियाभर में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
रिलीज से 10 दिन पहले 20 करोड़ की कमाई
ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ग्लोबली रामायण ने अब तक अपने खाते में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कमाई में हर रोज इजाफा होता दिख रहा है. माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है. देश और दुनिया में रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.
पहले दिन कितना कमाएगी ‘रामायण’
सैकनिल्क के मुताबिक ‘रामायण’ अपने रिलीज के पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है. हालांकि अभी ये सिर्फ शुरुआती अंदाज है, और सटीक आंकड़े फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रामायण की पहले दिन की नेट कमाई 110 करोड़ रुपये के लगभग रहने की उम्मीद है, जिसमें 80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सिर्फ हिंदी वर्जन से आ सकता है. फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 150 तक पहुंच सकता है.
फिल्म में शामिल कलाकार
बात करें फिल्म की तो अब तक ‘रामायण’ के दो ट्रेलर आ चुके हैं. फिल्म के दूसरे ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा और पसंद किया है. इसमें रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम और साई पल्लवी सीता माता के किरदार में हैं. वहीं साउथ सुपरस्टार यश लंकापति रावण के किरदार में हैं. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकई, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिव्हा और कुणाल कपूर देवराज इंद्र का किरदार निभाते नजर आएंगे.