---विज्ञापन---

Lockup Season 2: कंगना रनौत का कैदी बन सकता है ये स्टार, बिग बॉस 15 को लिया था निशाने पर

Lockup Season 2: लॉक अप सीजन 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। सूत्रों के अनुसार इस बार बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज भी लॉक अप 2 अपनी किस्मत आजमाते नजर आ जाएंगे। बता दें कि लॉक अप का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। […]

Lock Upp 2
Lock Upp 2

Lockup Season 2: लॉक अप सीजन 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। सूत्रों के अनुसार इस बार बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज भी लॉक अप 2 अपनी किस्मत आजमाते नजर आ जाएंगे। बता दें कि लॉक अप का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

जल्द ही शुरू होने वाला है दूसरा सीजन (Lockup Season 2)

कंगना रनौत फेम लॉक अप सीजन 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। पिछले सीजन की सक्सेज के बाद अब लोगों की नजर इसके दूसरे सीजन पर भी है। बता दें कि लॉकअप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर टेलीकास्ट हुआ था। इस सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया। शो के दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट को लेकर बिज जारी है।

उमर रियाज आ सकते हैं नजर (Umar Riaz)

सूत्रों की मानें तो इस सीजन में बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी उमर रियाज की तरफ से इस पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार बिग बॉस 16 से भी कुछ कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः अब राखी सावंत करेंगी ऐसा काम, बड़े-बड़े स्टार्स भी रह गए पीछे

लोगों में बना हुआ है क्रेज

लॉक अप सीजन 2 दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। जितना क्रेज लोगों को बिग बॉस का रहता है उतना ही क्रेज लोग इस शो को लेकर भी दिखा रहे हैं। बता दें कि इसका पहला सीजन काफी पॉपुलर हुआ था। अब आसार है कि बिग बॉस 15 फेम उमर रियाज इसमें पार्टिसिपेट करने वाले हैं।

उमर रियाज हैं बेहद पॉपुलर

बता दें कि उमर रियाज बिग बॉस के बेहद ही चर्चित कंटेस्टेंट थे। दरअसल शो में उन्हें उनके अग्रेशन के लिए जाना जाता था। यही नहीं खुद शो के होस्ट सलमान खान उन्हें हर हफ्ते कटघरे में खड़ा करते थे। यही नहीं उमर रियाज को शो में धक्का- मुक्की करने के चलते बाहर भी जाना पड़ा था। जिसके बाद उनके फैंस ने शो को काफी ट्रोल किया था। यही नहीं खुद उमर रियाज ने भी शो पर सवाल खड़े किए थे। अब वहीं उमर रियाज कंगना फेम लॉक अप 2 में नजर आ सकते हैं।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 27, 2023 05:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.