Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Laughter Chefs 2 में शेफ हरपाल को मिला स्पेशल सरप्राइज, कंटेस्टेंट्स भी हो गए इमोशनल

'लाफ्टर शेफ्स 2' में शेफ हरपाल सिंह सोखी को स्पेशल सरप्राइज मिला। इसे देखते ही शेफ काफी इमोशनल हो गए। वहीं कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल दिखे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या सरप्राइज मिला?

---विज्ञापन---

कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में जानी-मानी हस्तियां कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में कंटेस्टेंट्स ने मिलकर शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी को एक स्पेशल सरप्राइज दिया। इसे देखकर शेफ अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं किचन में खड़े बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये सरप्राइज क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘सितारे जमीन पर’ से आमिर खान का लुक रिवील! सेट से लीक हुई फोटो पर क्या बोले फैंस?

---विज्ञापन---

हरपाल सोखी को मिला सरप्राइज

लाफ्टर शेफ्स में अपकमिंग एपिसोड में शेफ हरपाल सिंह सोखी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कंटेस्टेंट्स शेफ की पसंदीदा डिश रगडा पैटिस बनाते नजर आएंगे। वहीं उन्हें दो नुकीले सिरे वाली पैटी परोसनी होंगी, जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होने चाहिए। इसके बाद से कंटेस्टेंट्स इसे बनाने में जुट जाते हैं। हालांकि वो काफी मेहनत करते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

इमोशनल हुए कंटेस्टेंट्स

वहीं जब वो इसे शेफ के सामने परोसते हैं तो शेफ को एक प्यारा सा सरप्राइज देखने को मिलता है। उनके बर्थडे पर उनकी पत्नी अपर्णा सोखी और उनकी सबसे छोटी बेटी अंतरा शो में एंट्री करती हैं। शेफ हरपाल उनको देखकर काफी खुश हो जाते हैं। वहीं वो इमोशनल भी दिखाई देते हैं। इसको देखकर कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए। वहीं शो में हरपाल की बड़ी बेटी का वीडियो भी प्ले किया गया, जिसे देखकर शेफ की आंखों से आंसू छलक पड़े।

शो में पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री

बता दें शो में अब्दू रोजिक के बाद मन्नारा चोपड़ा ने भी शो छोड़ दिया है। मन्नारा की जगह निया शर्मा ने ली है। वहीं शो में करण और निया के साथ-साथ अली गोनी और रीम शेख भी नजर आने वाले हैं। शो के फैंस भी इस खबर से काफी खुश हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीमा सिंह कौन? जिनकी बेटी मेघना की शादी में शामिल हुआ आधा बॉलीवुड

First published on: Apr 17, 2025 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola