Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सीमा सिंह कौन? जिनकी बेटी मेघना की शादी में शामिल हुआ आधा बॉलीवुड

सीमा सिंह की बेटी डॉ. मेघना सिंह की शादी में बॉलीवुड के स्टार्स का जलवा देखने को मिला। इस समारोह के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सीमा सिंह हैं कौन?

---विज्ञापन---

इंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर सीमा सिंह की बेटी डॉ. मेघना सिंह की बीते दिन शादी हुई है। 16 अप्रैल के जश्न को काफी धूमधाम से बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मेघना की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये सीमा सिंह जिनकी बेटी की शादी में आधी से ज्यादा बॉलीवुड हस्तीयों का दिखा जमावड़ा।

सीमा सिंह कौन हैं?

सीमा सिंह एक जानी-मानी इंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। वे ‘मेघाश्रे’ नाम के एनजीओ से जुड़ी हैं। इस एनजीओ का मेन उद्देश्य वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना है। साल 2023 में उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित भी किया गया था। इसके साथ ही सीमा एल्केम लैबोरेट्रीज के प्रमोटर मृत्युंजय कुमार सिंह की पत्नी हैं। उनकी बेटी डॉ. मेघना सिंह, जो पेशे से स्किन स्पेशलिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वहीं दूसरा उनका एक बेटा है जिसका नाम श्रेय सिंह है।

---विज्ञापन---

शाहिद के वीडियो ने काटा बवाल

सीमा सिंह की बेटी मेघना सिंह की शादी में शाहिद कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। वह ‘मौजा ही मौजा’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसे गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

---विज्ञापन---


 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

---विज्ञापन---

 

करण जौहर और सुष्मिता सेन बने मेजबान

मेघना के संगीत समारोह की मेजबानी खुद करण जौहर और सुष्मिता सेन ने की। इस दौरान करण ने लाल रंग की शेरवानी में नजर आए। वहीं सुष्मिता काले रंग की साड़ी में बेहद शानदार लग रही थी। शिल्पा शेट्टी, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई सितारे भी इस खास मौके पर पहुंचे। सभी सितारों के लुक ने दर्शकों को अपनी ओर ध्यान खींचा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shiva chiliveri (@chiliverishiva)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  सुपरस्टार्स की 5 अपकमिंग फिल्में, सुपरहिट वापसी संग बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

---विज्ञापन---

बॉलीवुड से है करीबी रिश्ता

बता दें कि सीमा सिंह अपने पेशे में काफी पॉपुलर हैं। उनका बॉलीवुड की कई हस्तियों से करीबी रिश्ता है। सिर्फ संगीत ही नहीं, उनकी दिवाली पार्टी में भी बीते साल सुष्मिता सेन, महीप कपूर और भावना पांडे जैसे बड़े स्टार्स नजर आए थे। यही वजह है कि मेघना की शादी बॉली वुड सितारों के लिए एक खास समारोह बन गई।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया टेस्ट में ‘नकली पनीर’ पर मचा बवाल, यूट्यूबर के दावे पर गौरी खान के रेस्तरां ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 17, 2025 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola