Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की क्यों टली लॉन्चिंग, एकता कपूर शो के लिए कितना करना पडे़गा इंतजार?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की लॉन्चिंग डेट को टाल दिया गया है। आइए जानते हैं कि एकता कपूर के शो के लिए और कितना इंतजार करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 postponed
youtube

टीवी की सबसे आइकॉनिक शोज के सिरीज में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रही है, लेकिन फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पहले जहां शो 3 जुलाई 2025 को ऑन एयर होने की खबरों के साथ चर्चा में था। वहीं, अब इसकी लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि एकता कपूर शो के स्ट्रीमिंग को क्यों टाल दिया गया है। अब इसकी लॉन्चिंग कब हो सकती है।

क्यों किया गया स्थगित?

शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की लॉन्चिंग को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था लेकिन अब इसकी लॉन्च डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले इसे 3 जुलाई 2025, ओरिजिनल शो की 25वीं सालगिराह के मौके पर प्रसारित किया जाना था, लेकिन अब फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एकता आर कपूर इस आइकॉनिक शो की वापसी को परफेक्शन के साथ पेश करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने सेट में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया है। शो के एक्टर अमर उपाध्याय, जो मिहिर विरानी के रूप में वापसी कर रहे हैं ने पुष्टि की कि सेट को दोबारा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “स्क्रीन पर रंगों और डिजाइन का जो बैलेंस चाहिए था, वो अभी नहीं था। एकता जानती हैं कि उन्हें क्या चाहिए, और वह कुछ भी अधूरा नहीं छोड़तीं।”

---विज्ञापन---

शो की स्ट्रीमिंग को लेकर क्या बोले अमर कौशक

हालांकि शो का प्रसारण अब 3 जुलाई को नहीं होगा, लेकिन इसी दिन मुहूर्त शॉट की शूटिंग की जाएगी। इस बारे में बात करते हुए अमर उपाध्याय ने कहा, “यह तारीख हमारे लिए बेहद खास है। पुराने शो की 25वीं सालगिरह पर शूटिंग की शुरुआत करना एक इमोशनल पल को जोड़ता है।” बता दें क इस बार के सीजन में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी की जोड़ी फिर से लौट रही है। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को 2000 के दशक में दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अमर ने बताया कि जब उन्होंने स्मृति से मुलाकात की, तो ऐसा लगा जैसे वक्त वही थम गया हो। उन्होंने कहा, “हम वहीं से शुरू कर रहे हैं जहां से छोड़ा था। वही सहजता, वही ऊर्जा, बस इस बार कहानी नई है और जोश भी नया है।”

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Amar Upadhyay (@amarupadhyay_official)

---विज्ञापन---

 

इसी के साथ शो के पुराने स्टारकस्ट को याद करके अमर कौशिक भावुक हो गए। उन्होंने खासतौर पर बा यानी सुधा शिवपुरी को याद करते हुए कहा, “वो शो की जान थीं। अब वो हमारे बीच नहीं हैं, तो एक खालीपन तो जरूर महसूस होने वाला है।”

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें:  शेफाली जरीवाला की मौत का सच आया सामने, जानें डॉक्टर्स ने क्या बताई वजह

कितना इंतजार करना होगा?

फिलहाल शो की नई लॉन्च डेट की ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन यह साफ है कि एकता कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स इस शो को उतनी ही भव्यता और संवेदनशीलता के साथ पेश करना चाहते हैं जितनी इसकी विरासत है। फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन यह इंतजार एक शानदार वापसी लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ें: इब्राहिम अली खान और राशा थडानी साथ निभाएंगे असली केमिस्ट्री, शूटिंग से पहले शुरू हुआ रीडिंग सेशन

First published on: Jun 30, 2025 12:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola