Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

KBC 15 को मिला सीजन का पहला करोड़पति, पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल क्या मिलेगा जवाब?

Kaun Banega Crorepati 15 Winner Jaskaran Singh: बिग बी के शो को उसका पहला करोड़पति मिल चुका है जिसने शो का इतिहास बदल दिया

Kaun Banega Crorepati 15 Winner Jaskaran Singh: सोनी टीवी पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) को देखना लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। कई सालो से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो होस्ट करते हैं। वहीं शो के फैंस कब से शो के पहले विनर का इंतजार कर रहे थे जो उन्हें अब मिल चूका है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ अपने पहले करोड़पति को लेकर सुर्खियों में है। हाल में बिग बी के शो को उसका पहला करोड़पति मिल चुका है जिसने शो का इतिहास बदल दिया।

7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे जसकरण सिंह (Kaun Banega Crorepati 15)

हाल ही के एपिसोड में देखा गया था कि शो में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पंजाब के रहने वाले जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) बैठे थे जिन्होंने एक के बाद एक कई पड़ाव पार किए। इसके साथ ही वो 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए। जसकरण सिंह के जीत की एक झलक का प्रोमो सोशल मीडिया पर भी सामने आया था जिसमें वो 1 करोड़ के सवाल को आसानी से पार कर लेते हैं और 7 करोड़ के सवाल तक पहुंच जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 36 गर्लफ्रेंड 72 एक्स गर्लफ्रेंड को ‘Jawan’ दिखायेगा ये शख्स, Shah Rukh Khan ने कहा- भाई तेरी जवानी…

KBC को 20 दिनों में मिला पहला करोड़पति

शो से प्रोमो सामने आने के बाद से दर्शकों को भी शो के टेलीकास्ट होने का बसेब्री से इंतजार है। ये शो 4 और 5 को टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रोमो में 1 करोड़ जीतने के बाद जसकरण को काफी खुश होता हुआ देखा गया। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन भी अपनी सीट से उठकर उनको बधाई देते हैं और इसके बाद अमिताभ बच्चन उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछते हैं।

Jaskaran Singh कर रहे हैं UPSC की तैयारी

आपको बता दें कि पंजाब के एक छोटे से गांव खालरा के रहने वाले जसकरण सिंह UPSC की Civil Service Examination की तैयारी कर रहे हैं। वो पहली बार इस एग्जामिनेशन में बैठने वाले हैं। ये तो मानना पड़ेगा कि जसकरण सिंह की तैयारी KBC 15 के दौरान काफी काम आई और आने वाले समय ये तैयारी उनके काफी काम आ सकती हैं।

Latest

Don't miss

5 बॉलीवुड हसीनाएं जिनके MMS स्कैंडल ने जमकर मचाया था बवाल, लिस्ट में शामिल बड़े नाम

Bollywood actresses MMS scandals: बॉलीवुड की फेमस हस्तियां भी MMS स्कैंडल का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीरों...

Anupamaa Spoiler Alert 2 October: अनुज पर लगा मौत का आरोप ! अनुपमा कर लेगी रास्ते अलग

Anupamaa Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस के फेमस शो अनुपमा में जश्न का माहौल खत्म होने के बाद अब ट्रैक समर की मौत पर...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: शादी से पहले क्या अक्षरा मान लेगी मंजरी की शर्त!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here