Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan Breakup Rumors: बी-टाउन के सबसे यंग रूमर्ड कपल्स में से एक इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. लगभग 3 साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट करने के बाद खबर है कि इस कपल का ब्रेकअप हो गया है. हाल ही में रणथंभौर में टाइगर सफारी पर साथ दिखे इब्राहिम और पलक की राहें अब अलग हो चुकी हैं. खास बात यह है कि ब्रेकअप की इन खबरों के बावजूद दोनों ने अभी तक एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो नहीं किया है.
3 साल की डेटिंग के बाद अलग हुईं पलक और इब्राहिम की राहें?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता सिंह-सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
इब्राहिम अली खान की तरफ से हुई ब्रेकअप की शुरुआत?
हालांकि, दोनों के अलग होने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रेकअप की पहल इब्राहिम की तरफ से हुई थी. इब्राहिम ने ही इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है.
ब्रेकअप के बाद भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को कर रहे फॉलो
भले ही दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर मैच्योरिटी बरकरार रखी है. पलक और इब्राहिम अभी भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और पुरानी तस्वीरें भी डिलीट नहीं की गई हैं.
हाल ही में रणथंभौर में साथ में की थी टाइगर सफारी
ब्रेकअप की इन खबरों से ठीक कुछ दिनों पहले ही दोनों राजस्थान के रणथंभौर में साथ में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए थे. इसी महीने के शुरुआत में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसके बाद अचानक आई इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है.
‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आ सकते हैं इब्राहिम
पर्सनल लाइफ के इस बड़े मोड़ के बीच इब्राहिम अली खान के प्रोफेशनल और मीडिया डेब्यू को लेकर भी चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि वह जल्द ही करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें और आखिरी सीजन में बतौर गेस्ट नजर आ सकते हैं.