Friday, 30 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रोजा’ फेम एक्ट्रेस वत्सला राजगोपाल का निधन, 93 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Vatsala Rajagopal Passes Away: 'रोजा' और 'अनियन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं दिग्गज अभिनेत्री वत्सला राजगोपाल का 93 साल की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है. उन्होंने 60 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

Vatsala Rajagopal Death

Vatsala Rajagopal Passes Away: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की दिग्गज वेटरन एक्ट्रेस वत्सला राजगोपाल (Vatsala Rajagopal) को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मणिरत्नम की कल्ट-क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रोजा’ (Roja) में एक्ट्रेस मधू की दादी का यादगार किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री वत्सला राजगोपाल का 93 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया है. अपने 3 दशक लंबे शानदार करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने वाली वत्सला ने उम्र संबंधी बीमारियों के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है. अचानक अनके निधन से फैंस काफी दुखी हैं और उनके चाहने वाले लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है.

93 वर्ष की आयु में चेन्नई में ली अंतिम सांस

फिल्ममीबीट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेटरन एक्ट्रेस वत्सला राजगोपाल लंबे समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. उन्होंने 30 अक्टूबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित अपने पल्लवरम आवास पर अंतिम सांस ली.

---विज्ञापन---

60 की उम्र में शुरू किया था शानदार एक्टिंग करियर

वत्सला राजगोपाल का जन्म साल 1933 में तिरुवनंतपुरम में हुआ था. उन्हें बचपन से थिएटर और डांस का शौक था. हालांकि, उन्होंने अपने प्रोफेशनल एक्टिंग करियर की शुरुआत काफी देर से यानी 60 वर्ष की उम्र में की थी. उनकी मेहनत का ही नतीजा था कि इतनी लेट डेब्यू करने के बाद भी वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त पहचान बना गईं.

मणिरत्नम की फिल्म रोजा से किया था धमाकेदार डेब्यू

उन्होंने साल 1992 में आई मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रोजा’ से अपने फिल्मी सफर का आगाज किया था. इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस मधू की दादी का शानदार किरदार निभाया था, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली.

---विज्ञापन---

400 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में किया काम

अपने तीन दशक लंबे फिल्मी सफर में वत्सला ने ‘रोजा’ के अलावा ‘धाम धूम’, ‘मोझी’, ‘साथी लीलावती’, ‘रिदम’, ‘अनियन’ और ‘कल्याण समायल सादम’ जैसी 400 से अधिक तमिल और अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया था.

एक्टिंग से पहले करती थीं क्लर्क की नौकरी

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वत्सला राजगोपाल ने चेन्नई में अकाउंटेंट जनरल के ऑफिस में बतौर क्लर्क अपनी सेवाएं दी थीं. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक अलग और मजबूत छाप छोड़ी थी. उन्होंने हर किरदार को बहुत की शानदार तरीके से निभाया.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 30, 2026 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो