Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी के बाद कैंसर फाइटर हिना खान का पति रॉकी कैसे दे रहे साथ? एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया है कि उनके पति रॉकी किस तरीके से शादी के बाद उनका ध्यान रख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस से लेकर स्टार्स तक प्यार लुटा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Hina Khan, Rocky Jaiswal,
Hina Khan, Rocky Jaiswal,

टीवी की फेमस एक्ट्रेस हिना खान बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ और रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचाई है। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि शादी के बाद उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनका कैसे साथ दे रहे हैं। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स भी काफी भावुक हो रहे हैं। हिना खान का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल के फैंस प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

हिना ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की। दोनों ने बेहद सादगी और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह खास दिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद से ही ये कपल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। शादी के बाद हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया। इसमें उनके पति रॉकी जायसवाल उनके पैरों की मसाज करते नजर आ रहे हैं। हिना ने कैप्शन में लिखा, “शायद ऊपर वाले ने जिस्म की तकलीफ दी, पर रूह का सुकून भी तो दिया… ये रॉकी का डेली रूटीन है। हम ठीक हो जाएंगे, इंशाअल्लाह। केवल आभार।” इस वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कैंसर से लड़ाई में इमोशनल सपोर्ट बने रॉकी

गौरतलब है कि हिना खान स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में रॉकी न केवल उनका इमोशनल सपोर्ट बनकर खड़े हैं, बल्कि दिन-रात उनकी सेवा कर रहे हैं। हिना की पोस्ट से साफ है कि रॉकी उनका संबल बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss के बारे में क्या बोलीं हार्दिक Ex वाइफ नताशा, करियर में कहां से मिली प्रेरणा?

---विज्ञापन---

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

हिना खान के लेटेस्ट वीडियो पर फैंस के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने प्यार जताया। एक्ट्रेस रीम शेख ने हार्ट इमोजी भेजा, वहीं रुबिना दिलैक ने लिखा, “आप ये प्यार डिजर्व करती हो।” खुद रॉकी ने भी जवाब देते हुए कहा, “बेबी मुकम्मल शिफा।”

जल्द रिएलिटी शो में दिखेगा कपल

शादी और इस इमोशनल वीडियो के बाद अब ये कपल जल्द ही एक रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नज़र आने वाला है। फैंस बेसब्री से दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान ने उड़ाया आमिर की ‘परफेक्ट शादी’ का मजाक, ‘सिकंदर’ पर कसा तंज, The Great Indian Kapil Show नया प्रोमो आउट

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 18, 2025 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola