-विज्ञापन-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: शादी की रस्मों के बीच बेहोश होगा राजीव, चौहान परिवार पर क्यों टूटा दुखों का पहाड़?

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में जबसे राजीव ने एंट्री मारी है, तबसे चौहान परिवार में काफी कुछ बदलता हुआ दिखाई दिया है। राजीव के आने की वजह से अब चौहान परिवार में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। हालांकि राजीव के आने से सई और विराट की जिंदगी पर भी काफी असर पड़ा है। नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Episode) की कहानी में अब तक आपको देखने को मिला कि, सई, विराट को शिवानी और राजीव की मदद करने के लिए कहती है। सई की ये बात मानने से पहले तो विराट मना कर देता है, लेकिन फिर बाद में विराट जाकर राजीव और शिवानी का साथ देगा। हालांकि शिवानी और राजीव की शादी पक्की होते ही विराट अपना असली रंग सई को दिखाएगा।

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode) की कहानी में आगे आपको देखने को मिलेगा कि, चौहान परिवार के लोग शिवानी और राजीव की शादी पक्की कर देंगे। पूरा परिवार शादी की तैयारियां करनी शुरू कर देगा। वहीं विराट, सई को एक्जाम देने के लिए कहेगा। सई राजी तो हो जाएगी, लेकिन एक्जाम देने की आड़ में सई, विराट को खूब तंग करेगी।

 

एक्जाम खत्म होते ही विराट सई से अलग होने का फैसला कर लेगा। विराट जाकर सई से बात करते हुए कहेगा कि वो जल्द ही हैदराबाद ट्रांसफर ले रहा है। इस बात का पता चलते ही सई का दिल टूटकर बिखर जाएगा। सई ऐसा करने से विराट को मना करेगी। ऐसे में विराट सई को बताएगा कि एक्जाम खत्म होते ही उसकी सारी जिम्मेदारियां खत्म हो चुकी हैं।

 

और पढ़िएGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: अपनी ही बुआ के लवर को गिरफ्तार करेगा विराट, आखिर सई बना रही है कौन सा नया प्लान?

 

इतने में शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी, शादी की रस्मों के दौरान सई और विराट काफी करीब आ जाएंगे। इसी बीच राजीव बेहोश होकर गिर जाएगा। राजीव के बेहोश होते ही उसकी बहन घबरा जाएगी। वहीं शिवानी की भई हालत खराब होने लगेगी। विराट को समझ नहीं आएगा कि वो राजीव की जान कैसे बचाए। इतने में सई आकर कहेगी कि राजीव को अस्पताल लेकर जाने की कोई जरूरत नहीं हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जल्द ही सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में राजीव की बहन भी एंट्री मारेगी। वो अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए काफी एक्साइटेड भी नजर आएगी।

 

यहाँ पढ़िए  टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here