---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नवरात्री में ईशान करेगा सवि से शादी! सुरेखा को आएगा अटैक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 22 October: स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं जिसके बाद से ही दर्शक इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 22 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 22 October: स्टार प्लस पर आने वाला शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सवि और ईशान एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं जिसके बाद से ही दर्शक इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही फैंस को शो के अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, ईशान कहता हैं कि मेरे लिए कोई भी लड़की ढूंढने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैंने खुद के लिए लड़की ढूंढ ली है। ईशान की बात सुनकर सभी कहते हैं कौन है वो लड़की। कहां मिली, कहां रहती है वो ? ईशान कहता है कि रूको मैं उसकी फोटो दिखाता हूं और जैसे ही ईशान अपना मोबाइल बाहर निकालता है और सवि की फोटो खुल जाती है। इसके बाद ईशान कहता है कि आप लोग जो सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘बाजीगर’ एक्टर की बढ़ी मुश्किलें, ड्रंक एंड ड्राइव केस में खानी पड़ेगी जेल की हवा

धुर्वा ने कहा शादी के लिए हां (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 22 October)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान उन सभी लड़कियों को न बोल देगा जो सुरेखा ने शादी के लिए पसंद की थी। ईशान बताएगा कि फिलहाल उसे और धुर्वा को शादी नहीं करनी है। इस दौरान ईशान धुर्वा का सच परिवार को बता देगा जिसके बाद गुस्से में धुर्वा शादी के लिए हां बोल देगी।

ईशान देखेगा रीवा का सपना

इसके आगे आप देखेंगे कि ईशान अकेले बहकर रीवा को याद करेगा। सीरियल में खुली आखों से सपने देखेगा। ईशान रीवा से पूछेगा कि उसने उसे अकेला क्यों छोड़ा। ईशान खुद से वादा करेगा कि वो कभी भी शादी नहीं करने वाला है। ऐसे में सवि ईशान को फोन करेगी ईशान पर सवि मिलकर वनरात्रि की तैयारी करेंगे।

सवि के साथ शादी करेगा ईशान

नवरात्रि के इवेंट में सवि सुरेख की जगह किसी और औरत से घट की स्थापना करवाने वाली है। सवि की ये हरकत सुरेखा का पारा चढ़ा देगी। पूजा होने के बाद कॉलेज में दांडिया और गरबा भी होने वाला है। इस दौरान ईशान और सवि एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। नवरात्री के आयोजन में कुछ ऐसा होने वाला है जिसके बाद ईशान को सवि के साथ शादी करनी पड़ जाएगी।

First published on: Oct 22, 2023 12:11 PM