---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किसी भी हाल में ईशान को हासिल करेगी रीवा, सुरेखा से मिलाएगी हाथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13 December: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी दिन पर दिन और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। सवी और ईशान लगातार एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। हालांकि रीवा अभी तक इस बात को समझ नहीं पा रही है। दर्शकों को इन […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13 December
Image Credit ; Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13 December: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी दिन पर दिन और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। सवी और ईशान लगातार एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। हालांकि रीवा अभी तक इस बात को समझ नहीं पा रही है। दर्शकों को इन तीनों का ट्रैक बेहद पसंद आ रहा है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, रीवा फैसला करती है कि वो ईशान के गुस्से को खत्म करेगी। रीवा दवा करती है कि इस महीने के अंदर ईशान उसका हो जाएगा। निनाद से मिलने के बाद ईशान को सवी के परिवार के बारे में सब कुछ पता चल जाता है। ईशान समझ जाता है कि सवी ने कितनी मेहनत करके कॉलेज में एंट्री की है। ईशान सवी से वादा करता है कि वो उसे हर हाल में आईएएस बनाकर रहेगा। वहीं सवी भी ईशान से वादा करती है कि वो हर मुश्किल में अपने मैंटोर की मदद करेगी। ऐसा बोलकर दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं।

यह भी पढ़ें : विक्की भैय्या को पछाड़ ये शख्स बना घर का पहला कैप्टन, सलमान खान ने भी बताया था मास्टरमाइंड

ईशान और ईशा की खुल जाएगी पोल

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान को हासिल करने के लिए रीवा अक्का साहेब से हाथ मिलाएगी। सुरेखा और रीवा मिलकर सवी के खिलाफ साजिश रचने वाली हैं। सुरेखा और रीवा ये खबर फैला देंगी कि ईशान के गुस्से के पीछे ईशा का हाथ है। जमाने को पता चल जाएगा कि ईशान और ईशा का क्या रिश्ता है। रीवा के साथ नाम जुड़ने की वजह से ईशान की खूब बदनामी होगी। मीडिया के सामने सुरेखा भी खूब ड्रामा करेगी। सुरेखा दिखाएगी कि सवी की वजह से उसके परिवार का नाम बदनाम हो रहा है।

ईशान का होगा पारा हाई

सुरेखा के कहने पर मिडिया के लोग ईशान के सामने सवी का नाम लेंगे। इस स्कैंडल से सवी का नाम जुड़ते ही ईशान का पारा हाई हो जाएगा। एक बार फिर ईशान सवी को गलत समझने लगेगा। जल्द ही ये बात सवी को भी पता चलेगी। खुद को साबित करने के लिए सवी रीवा के पीछे लग जाएगी। हालांकि इस बार सवी अपनी बेगुनाही ईशान के सामने साबित नहीं कर पाएगी।

First published on: Dec 13, 2023 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.