---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: समृद्ध करेगा सवी को किडनैप, ईशान का होगा हाल बेहाल!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 04 December: सभी दर्शकों का पंसदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो की कहानी में एक के बाद ट्विस्ट आते जा रहे हैं। मेकर्स लगातार शो की कहानी दिलचस्प बना रहे हैं। यही वजह है कि इस सीरियल को […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 04 December
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 04 December: सभी दर्शकों का पंसदीदा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो की कहानी में एक के बाद ट्विस्ट आते जा रहे हैं। मेकर्स लगातार शो की कहानी दिलचस्प बना रहे हैं। यही वजह है कि इस सीरियल को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। साथ ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल टीआरपी लिस्ट में गर्दा उड़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : KWK 8 की शुद्धि करने पहुंचे Vicky Kaushal और Kiara Advani? शो में खुलेंगे कई छुपे हुए राज

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक आपने देखा, घर में सबके सामने रीवा ईशान से माफी मांगती है, लेकिन ईशान रीवा को माफी देने से इनकार कर देता है। वहीं सवी को अपने दादा कि तबियत खराब होने की बात पता चलती है। अपने दादा से मिलने के लिए सवी हॉस्पिटल जाती है। हॉस्टिपल में विनायक सवी को खूब जलील करता है।

सीरियल में होगा बड़ा हंगामा

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवी का परिवार जिस तरह से उससे बर्ताव करेगा उससे सवी का दिल टूट जाएगा। वहीं सवी को परेशान देखकर ईशान भी सोच में पड़ जाएगा। ईशान जानने की कोशिश करेगा कि सवी किस वजह से परेशान है। इसके आगे आप देखेंगे कि शो में एक और बड़ा हंगामा होने वाला है।

सवी से जबरदस्ती शादी करेगा समृद्ध

शो में जल्द ही सवी अपने हॉस्टल से गायब हो जाएगी। जेल से बाहर आते ही समृद्ध सवी और उसके पुरे परिवार को किडनैप कर लेगा। समृद्ध सवी से जबरदस्ती शादी करने की कोशिश करेगा। सवी के इनकार करने पर समृद्ध विनायक को गोली मार देगा। सवी डर के मारे शादी करने के लिए हामी भर देगी। इसी बीच सवी को पता चलेगा कि वो तो सिर्फ एक सपना देख रही है। इस सपने की वजह से सवी बुरी तरह घबरा जाएगी।

First published on: Dec 04, 2023 12:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.