Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर फिर चर्चा, एक्ट्रेस के बयान ने खींचा ध्यान

Akanksha Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने पैपराजी से बातचीत में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह घर बनने के बाद अपनी 'डिवोर्स पार्टी' करेंगी. 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना से अलग हो चुकीं आकांक्षा का यह बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

akanksha chamola divorce party Statement
akanksha chamola divorce party Statement

Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) के रिश्ते और उनके तलाक की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में एक पैपराजी से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने मजाक-मजाक में ‘डिवोर्स पार्टी’ देने की बात कहकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. एक्ट्रेस के इस अतरंगी और बेबाक बयान का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.

पैपराजी से बातचीत में डिवोर्स पार्टी की कही बात

‘द इंडियन गेम शो’ (The Indian Game Show) के सेट पर पैपराजी ने जब आकांक्षा को बताया कि उसका ब्रेकअप हो गया है, तो एक्ट्रेस ने हंसते हुए कहा- “मेरी डिवोर्स पार्टी, तेरी ब्रेकअप पार्टी.” उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वह नया घर बनवाने में बिजी हैं और उसके बाद पार्टी करेंगी.

---विज्ञापन---
पैपराजी के एक सवाल पर आकांक्षा चमोला ने ‘डिवोर्स पार्टी’ की बात कही.

जून 2026 में हुआ था अलग होने का खुलासा

कपल के अलग होने का सच जून 2026 में तब सामने आया, जब आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ (Lock Upp) के दौरान बताया कि वे दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा पिछले एक साल से अलग रह रहा है.

आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

आकांक्षा के मुताबिक, दोनों ने आपसी समझ से यह महसूस किया कि उनके लाइफ गोल्स और सोच काफी अलग हैं. उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट या नफरत नहीं है और वे आज भी एक-दूसरे से नॉर्मल बातचीत करते हैं.

18 महीने तक रिश्ते को बचाने की कोशिश

एक्ट्रेस ने बताया कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया था. शादी बचाने के लिए उन्होंने 18 महीने तक अपने मतभेदों को सुलझाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन सकी और आखिरकार उन्होंने अलग होने का रास्ता चुना.

---विज्ञापन---

कागजी कार्रवाई और लीगल स्टेटस

अगस्त में आकांक्षा और गौरव दोनों ने कंफर्म किया था कि बिजी वर्क शेड्यूल के चलते अब तक उनके तलाक की लीगल पेपरवर्क पूरी नहीं हो पाई है. ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने भी शो में माना कि वे कागजी तौर पर अभी भी पति-पत्नी हैं और ऑफिशियल तलाक होना बाकी है.

First published on: Oct 26, 2026 10:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो