Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 12वें दिन भी छाई रही फिल्म, जानें अबतक की कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. वीकेंड के अलावा वीकडेज पर भी फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है.

Jailer 2 Box Office Collection Day 12
Jailer 2 Box Office Collection Day 12

Jailer 2 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई नई फिल्में लगी हुई हैं, लेकिन ‘जेलर 2’ का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 700 करोड़ पार हो गई है. वीकेंड पर धांसू कलेक्शन के साथ वीकडेज पर भी ये फिल्म अच्छी पकड़ बनाए हुए है. जानें अपने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. रविवार को 11वें दिन फिल्म ने 25.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बात करें सोमवार को 12वें दिन के कलेक्शन के बारे में तो अब तक 12वें दिन ‘जेलर 2’ ने 7.38 करोड़ की नेट कमाई की है. तमिल में 4.72 करोड़, तेलुगु में 1.70 करोड़ और हिंदी में 96 लाख करोड़ की कमाई हुई है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का अब तक का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 475.56 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 406.08 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

‘जेलर 2’ पहले दिन से शानदार कलेक्शन करती नजर आ रही है. फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन इसने 37.10 करोड़, तीसरे दिन 47.25 करोड़, चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़, छठे दिन 46.80 करोड़ और सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 8वें दिन 17.15 करोड़, नौवें दिन 14.50 करोड़, 10वें 24.15 करोड़ और 11वें दिन 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई जेलर के आगे की कहानी है. इसके जरिए सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापसी की है. फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं, जबकि मोहनलाल, शिवा राजकुमार और ऋतिक रोशन का इसमें धमाकेदार कैमियो देखने को मिला है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जो फिल्म की असली जान है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 09:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो