Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

एमी अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस Peggy King का निधन, लंबे समय से अल्जाइमर से थीं पीड़ित

Peggy King Passes Away: 'द जॉर्ज गोबेल शो' से घर-घर में मशहूर हुईं दिग्गज सिंगर और एक्ट्रेस पैगी किंग का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके पब्लिसिस्ट ने पुष्टि की है कि वह लंबे समय से अल्जाइमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं.

Peggy King Passes Away
Peggy King Passes Away

Peggy King Passes Away: टेलीविजन के ‘गोल्डन एज’ की मशहूर स्टार और एमी अवॉर्ड विनर सिंगर-एक्ट्रेस पैगी किंग (Peggy King) को लेकर बेहद दुखद खबर सामने आई है. 1950 के दशक में अपनी सुरीली आवाज और अमेजिंग एक्टिंग से दुनिया को दीवाना बनाने वाली पैगी किंग का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंबे समय से अल्जाइमर की बीमारी से जूझ रहीं पैगी ने पेनसिल्वेनिया में अंतिम सांस ली, जिसके बाद से पूरी इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

अल्जाइमर से लंबी लड़ाई के बाद हुआ निधन

पैगी किंग के पब्लिसिस्ट एलन आइशर (Alan Eicher) ने उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पैगी विनेवुड, पेनसिल्वेनिया स्थित सांडर्स हाउस असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी में रह रही थीं, जहां रविवार को अल्जाइमर की वजह से उनका देहांत हो गया.

---विज्ञापन---

‘द जॉर्ज गोबेल शो’ और मिला ‘एमी अवॉर्ड’

1954 से 1957 तक ‘द जॉर्ज गोबेल शो’ (The George Gobel Show) में अपनी परफॉरमेंस से तहलका मचाने वाली पैगी को गोबेल ने ‘प्रिटी पर्की पैगी किंग’ का निकनेम दिया था. 1955 में उन्होंने बेस्ट फीमेल सिंगर का एमी अवॉर्ड (Emmy Award) जीता और 1958 के एमी अवॉर्ड्स को को-होस्ट भी किया था.

हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों और शोज में काम

पैगी ने एमजीएम (MGM) के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और फिल्म ‘द बैड एंड द ब्यूटीफुल’ में गाना गाया था. इसके अलावा वह ‘एबॉट एंड कॉस्टेलो मीट द ममी’ फिल्म के साथ-साथ ‘द बॉब होप शो’, ‘अमेरिकन बैंडस्टैंड’ और ‘ड्रैगनेट’ जैसे कई बड़े वैरायटी शोज में नजर आईं.

---विज्ञापन---

म्यूजिक करियर और ऑस्कर स्टेज पर परफॉर्मेंस

1955 के ऑस्कर अवॉर्ड्स (Academy Awards) में गाना परफॉर्म करने वाली पैगी ने कोलंबिया रिकॉर्ड्स के साथ दो सुपरहिट एल्बम रिलीज किए. उन्हें ‘डाउनबीट’ और ‘बिलबोर्ड’ ने 1955-56 की बेस्ट न्यू सिंगर चुना था. मशहूर गाना ‘क्राई मी अ रिवर’ (Cry Me a River) भी खास तौर पर उन्हीं के लिए लिखा गया था.

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम और परिवार

1930 में पेनसिल्वेनिया में जन्मी पैगी को 1960 में ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ (Hollywood Walk of Fame) पर स्टार से सम्मानित किया गया था. वह 2010 में ‘ब्रॉडकास्ट पायनियर्स ऑफ फिलाडेल्फिया हॉल ऑफ फेम’ का हिस्सा बनीं. अपने पीछे वह बेटी सूजी और दामाद ड्वेन को छोड़ गई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 26, 2026 08:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो