Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Divya Varun Breakup Reason: दिव्या अग्रवाल ने चार महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे वरुण के साथ फ्यूचर…

Divya Varun Breakup Reason: कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की पहली विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) से अलग होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, ये एक्स-कपल ब्रेकअप के बाद […]

Divya Varun Breakup Reason: कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ की पहली विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड वरुण सूद (Varun Sood) से अलग होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, ये एक्स-कपल ब्रेकअप के बाद भी वरुण का बर्थडे साथ सेलिब्रेट करता नजर आया। वहीं, ब्रेकअप के बाद से ही दोनों को लेकर खूब रुमर्स उठे थे, और फैंस दोनों के अलग होने के पीछे की असली वजह जानना चाहते थे। इसी कड़ी में अब दिव्या ने 4 महीने बाद चुप्पी तोड़ते हुए वरुण से अलग (Divya Agarwal On Breakup) होने की वजह बताई है।

वरुण के साथ नहीं दिखा फ्यूचर

और पढ़िए –8 साल के आदित्य पाटिल ने जीता डांस दीवाने जूनियर का खिताब, प्राइज मनी जान हो जाएंगे हौरान

‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्या अग्रवाल ने अपने एक इंटरव्यू में वरुण सूद से अलग होने की वजह का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें वरुण के साथ अपना फ्यूचर नजर नहीं आ रहा था। दिव्या के लिए उनकी अंदरूनी शांति काफी मायने रखती है। बताते चलें कि वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल ‘बिग बॉस 11’ के बाद करीब आए थे। शो में जाने तक वो प्रियांक शर्मा को डेट कर रही थीं। लेकिन ‘बिग बॉस’ के घर में दिव्या और प्रियांक का ब्रेकअप हो गया और उनकी लव स्टोरी वरुण सूद संग शुरू हो गई।

ब्रेकअप के बाद खूब सुने तानें

दिव्या अग्रवाल ने ये भी बताया कि वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद उन्हें खूब गालियां और ताने सुनने को मिले। एक्ट्रेस ने कहा,’मुझे वरुण के साथ अपना फ्यूचर नजर नहीं आ रहा था, इसलिए मैंने एक अच्छे नोट पर यह रिश्ता खत्म करना बेहतर समझा। सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की न्यूज पोस्ट करने का फैसला मेरा ही था। इसके लिए मुझे खूब बातें सुननी पड़ीं। लोग मुझे गालियां तक देते थे। हालांकि मेरे लिए इनर पीस से बढ़कर कुछ नहीं है।

और पढ़िए –माहिरा शर्मा पर भी चढ़ा ‘जी हुजूर’ का खुमार, स्टेप्स फॉलो कर फैंस को बनाया दीवाना

बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद करीब तीन साल तक रिलेशन में थे। इनकी पहली मुलाकात रिएलिटी शो ‘एस ऑफ स्पेस’ में हुई थी। इस शो को जाने-माने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने प्रोड्यूस किया था। वहीं, एक्स कपल अलग होने के बाद भी फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करता है। हालांकि, फैंस अब भी दोनों के साथ आने की कामना करते देखे जा रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए – टेली-विज़न से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 19, 2022 03:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.