Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cancer Surgery के बाद अस्पताल से आई दीपिका कक्कड़ की पहली तस्वीर, जानें कैसी है एक्ट्रेस के हालत

दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे सर्जरी के बाद अब पहली झलक देखने को मिली है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इमोशनल तस्वीर शेयर की है।

---विज्ञापन---

Dipika Kakar liver cancer
Dipika Kakar liver cancer

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उनकी 14 घंटे की लंबी सर्जरी हुई थी। अब एक्ट्रेस की अस्पताल के बेड से पहली झलक सामने आई है। पति शोएब इब्राहिम ने अस्पताल के बिस्तर दीपिका की यह इमोशनल झलक शेयर की है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

शोएब इब्राहिम ने शेयर की दीपिका की पहली तस्वीर

दीपिका की स्टेज 2 लीवर कैंसर की सर्जरी हुई, जिसके बाद शोएब ने पहली बार अपनी पत्नी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक लिफाफा है, जिसे शोएब ने ‘ईदी’ बताया है। बता दें कि इससे पहले शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका की सर्जरी सुबह शुरू हुई और देर रात तक चली। करीब 1ठिन समय था। सर्जरी के बाद डॉक्टरों4 घंटे तक वह ऑपरेशन थिएटर में रहीं, जो परिवार के लिए बेहद क ने सलाह दी है कि दीपिका को कम से कम तीन से पांच दिन अस्पताल में रहना होगा।

---विज्ञापन---

शोएब लगातार दे रहे हैं हेल्थ अपडेट

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने दीपिका के गॉल ब्लैडर और लीवर का एक छोटा हिस्सा निकाल दिया। शोएब ने बताया कि ट्यूमर को सक्सेसफुली हटा दिया गया है और गॉल ब्लैडर में मौजूद पथरी की वजह से उसे भी निकालना पड़ा। हालांकि उन्होंने फैंस को आश्वस्त किया कि “लीवर एक ऐसा अंग है जो खुद को रिकवर कर सकता है,” इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। शोएब इब्राहिम इन दिनों सोशल मीडिया और अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार वीडियो शेयर कर दीपिका की हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक 7 मिनट का वीडियो शेयर किया जिसमें बताया गया कि दीपिका की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रही हैं।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 3 की विजेता सना मकबूल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

---विज्ञापन---

दीपिका ने खुद किया था कैंसर का खुलासा

इससे पहले दीपिका ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि ट्यूमर टेनिस बॉल के आकार का था, जिससे उन्हें काफी दर्द और परेशानी हो रही थी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। लोग शोएब की मजबूती और दोनों के रिश्ते की गहराई की सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के 5 बड़े बदलाव, इसके पहले किसी सीजन में नहीं दिखीं ये चीजें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2025 04:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola