Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhinchak Pooja ने ट्रोलिंग के बाद शादी पर तोड़ी चुप्पी, पहली बार पति को लेकर कही दिल की बात

Dhinchak Pooja: इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा ने शादी के बाद मिल रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने साफ किया है कि उनकी शादी कोई नाटक या म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि बिल्कुल सच है और उनके पति भी एक सिंगर हैं.

---विज्ञापन---

Dhinchak Pooja: अपने अनोखे गानों ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ से रातों-रात इंटरनेट सनसनी बनने वाली पूजा जैन यानी ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह उनके किसी नए गाने का पब्लिसिटी स्टंट या प्रमोशनल ड्रामा है, जिसके चलते उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. लेकिन अब ढिंचैक पूजा ने इन तस्वीरों के पीछे का पूरा सच बताते हुए अपनी शादी और पति को लेकर पहली बार खुलकर बात की है.

‘यह कोई प्रैंक नहीं, सच की शादी है’

इंटरव्यू में पूजा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, “मैंने सच में शादी कर ली है. इसमें कोई झूठ या दिखावा नहीं है. यह किसी नए म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन नहीं है, मैंने असलियत में सात फेरे लिए हैं.”

---विज्ञापन---

ऑनलाइन मुलाकात और लव कम अरेंज मैरिज

पूजा ने अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उनकी और उनके पति यवान की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने अपने माता-पिता की रजामंदी और आशीर्वाद से बहुत ही निजी (इंटीमेट) तरीके से शादी की. उन्होंने बताया कि उनकी शादी को थोड़ा वक्त गुजर चुका है.

आखिर क्यों छिपाया पति का चेहरा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में उनके पति का चेहरा न दिखने की वजह बताते हुए पूजा ने कहा, “हम शुरुआत में असमंजस में थे कि तस्वीरें पोस्ट करें या नहीं. मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना चाहती हूं और अभी उनका चेहरा दिखाने में सहज (कंफर्टेबल) नहीं हूं. लेकिन चूंकि मैं फैंस के साथ सब शेयर करती हूं, इसलिए यह फैसला लिया.”

---विज्ञापन---

सिंगर हैं पूजा के पति यवान

ढिंचैक पूजा ने पहली बार अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहतरीन इंसान होने के साथ-साथ एक प्रोफेशनल सिंगर भी हैं. पूजा ने बताया, “मुझे यवान के गाने बहुत पसंद हैं. हमने आज तक कभी साथ में काम नहीं किया है, लेकिन अब शादी के बाद हम जरूर एक साथ प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.”

नया गाना ‘शादी मैंने कर ली आज’?

पूजा की शादी की तस्वीरें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए उनके अगले गाने का नाम ‘शादी मैंने कर ली आज’ सुझाया था. इस मजेदार ट्रोलिंग पर हंसते हुए पूजा ने कहा, “मैं इस टाइटल पर गाना जरूर बनाउंगी. अगर मेरे फैंस ऐसा चाहते हैं, तो क्यों नहीं? जल्द ही इस पर काम कर सकती हूं.”

---विज्ञापन---

First published on: May 29, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola