Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhanashree-Chahal Divorce: तलाक की खबरों के बीच किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं तुम्हें बहुत मिस…

Dhanashree-Chahal Divorce: युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने बेहद इमोशल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दो लोगों के हाथों की फोटो शेयर करने के साथ हमेशा मिस करने की बात लिखी है।

Dhanashree-Chahal Divorce
Dhanashree-Chahal Divorce

Dhanashree-Chahal Divorce: भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं। दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें काफी दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कपल के अलग होने का मामला कोर्ट में चल रहा है लेकिन आखिरी फैसला अभी तक नहीं आया है। इसी बीच धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हाथों में हाथ वाली फोटो के साथ हमेशा मिस करने वाली बात कही है। आइए जानते हैं इस पोस्ट की सच्चाई…

धनश्री का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

तलाक की खबरों के बीच क धनश्री वर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी नानी को याद किया और भावुक होते हुए लिखा, “साल भर हो गया है। मैं आपको बहुत मिस करती हूं, नानी। मेरी रक्षा करने और मुझे हिम्मत देने के लिए शुक्रिया, जिससे मैं तमाम चुनौतियों के बीच अपनी लिमिट के साथ अपनी लाइफ जी रही हूं। आई लव यू।” धनश्री का यह पोस्ट आते ही उनके फैंस ने उन्हें सपोर्ट और हिम्मत देने वाले मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट पर पहली बार दिखीं धनश्री

तलाक की खबर के बाद धनश्री पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। एक फैन ने जब उनके साथ फोटो क्लिक करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक कराई। धनश्री कैजुअल लुक के साथ ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक स्पैगिटी टॉप पहने थीं। इस लुक में वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं।

यह भी पढे़ं:  Pushpa 2 के लिए खतरा बनीं Chhaava, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली फिल्म

---विज्ञापन---

फैंस हुए मायूसी

धनश्री और चहल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। उनकी शादीशुदा लाइफ के बाद दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते थे। लेकिन अब उनके अलग होने की खबर से फैंस मायूस हो गए हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक तलाक की असल वजह पर कोई बयान नहीं दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धनश्री और चहल अपनी-अपनी लाइफ में कैसे आगे बढ़ते हैं। चहल आने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट्स की तैयारी में जुटे हैं, वहीं धनश्री अपने डांस और यूट्यूब करियर पर फोकस कर रही हैं। फैंस को उम्मीद है कि दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे और अपने-अपने काम में ध्यान देंगे।

यह भी पढे़ं: Box Office Collection: दूसरे दिन बढ़ा ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का कलेक्शन, थमी नहीं ‘छावा’ की झंकार

---विज्ञापन---
First published on: Feb 23, 2025 10:57 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola