Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कुछ तो गड़बड़ है’, कहने वाले शो ‘CID’ के निर्माता बृजेंद्र पाल सिंह का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

टीवी के पॉपुलर क्राइम शो CID’ के निर्माता और निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह, जिन्हें बी.पी. सिंह के नाम से जाना जाता था, मंगलवार को इनका निधन हो गया है.

cid creator bp singh
CID के निर्माता बीपी सिंह का निधन, Photo Credit- Social Media

इंडियन टेलीविजन के पॉपुलर क्राइम शो CID के निर्माता और निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह, जिन्हें बीपी सिंह के नाम से जाना जाता था, उनका निधन हो गया है. फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने 27 अक्टूबर को उनके निधन की दुखद खबर शेयर की. उनके मुताबिक, बीपी सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. उनके जाने से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उन्होंने भारतीय टेलीविजन को कई यादगार शो दिए और क्राइम ड्रामा को दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

CID को घर-घर तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

बीपी सिंह को सबसे ज्यादा पहचान टीवी के चर्चित शो CID से मिली. इस शो ने सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया. इसकी रहस्यमयी कहानियों, अपराधों की पड़ताल और यादगार किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं.

---विज्ञापन---

कैसे बनी इतनी मजबूत पहचान?

देहरादून में जन्मे बीपी सिंह ने निर्माता और निर्देशक के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई. CID के अलावा उन्होंने ‘आहट’ और ‘खाकी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. कैमरा वर्क और लंबे सिंगल-शॉट सीक्वेंस के जरिए कहानी कहने की उनकी खासियत उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया.

अशोक पंडित ने दी निधन की जानकारी

बीपी सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सिंह को बेहतरीन निर्माता-निर्देशक और अपना करीबी दोस्त बताया. पंडित ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए इंडियन टेवीविजन में उनके योगदान को सराहा.

---विज्ञापन---

28 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

अशोक पंडित की पोस्ट के मुताबिक, बीपी सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा. हालांकि, अंतिम संस्कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, जिसका इंतजार है. बहरहाल, बीपी सिंह का जाना भारतीय टेलीविजन के लिए बड़ी क्षति है. CID और ‘आहट’ जैसे शो के जरिए उन्होंने दर्शकों को लंबे समय तक रोमांचित किया. उनका काम और टीवी की दुनिया में दिया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा.

First published on: Oct 27, 2026 02:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो