Tuesday, 27 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: कब आएगा ‘ईठा’ का ट्रेलर? मेकर्स ने दिया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार श्रद्धा कपूर

Eetha Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वह मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती नजर आएंगी. अब मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

Eetha
कब रिलीज होगा 'ईठा' का ट्रेलर?, Photo Credit- Social Media

Entertainment News Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वह मशहूर कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. श्रद्धा की इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

इस दिन रिलीज होगा ‘ईठा’ का ट्रेलर

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक खास वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने बताया कि ‘ईठा’ का ट्रेलर इस शुक्रवार रिलीज किया जाएगा. वीडियो में रात के समय गांव का माहौल दिखाई देता है. वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और एक महिला के आसपास खड़े होकर ‘ईठा-ईठा’ के नारे लगा रहे हैं. वीडियो का माहौल और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---

कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. ‘ईठा’ इसी साल 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है, जिससे फिल्म की कहानी और श्रद्धा के किरदार की कुछ और झलक देखने को मिल सकती है.

टीजर में दिखा श्रद्धा का दमदार अंदाज

‘ईठा’ के टीजर में श्रद्धा कपूर का ऐसा रूप देखने को मिला, जो उनके अब तक के कई किरदारों से अलग है. कहानी में विठाबाई तमाशा मंडल की एक मशहूर कलाकार हैं, जिनकी प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. दर्शक मंच पर उन्हें देखने के लिए आवाज लगाते हैं, लेकिन उस समय विठाबाई बैकस्टेज होती हैं.

---विज्ञापन---

टीजर का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा

टीजर का सबसे भावुक और चौंकाने वाला हिस्सा तब आता है, जब विठाबाई नौ महीने की गर्भवती दिखाई देती हैं. वह प्रसव पीड़ा के बीच भी अपनी प्रस्तुति को लेकर चिंतित हैं. बच्चे के जन्म के बाद भी उनका ध्यान मंच पर जाने पर रहता है. आखिरकार वह अपनी कला के प्रति जुनून दिखाते हुए प्रस्तुति देने पहुंच जाती हैं.

दर्शकों को ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार

श्रद्धा कपूर का यह किरदार एक ऐसी महिला की कहानी पेश करता है, जिसने मुश्किल हालात में भी अपने जुनून को नहीं छोड़ा. अब देखना होगा कि ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला, फिल्म ने अपनी शुरुआत के साथ ही अच्छा कलेक्शन करना शुरू कर दिया था, लेकिन फिर धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थोड़ी धीमी पड़तनी नजर आई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार, 26 अक्टूबर को करीब 22.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह रविवार की कमाई के मुकाबले लगभग 67 फीसदी कम है. फिल्म देशभर में 5,583 शोज में दिखाई गई. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 27.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

First published on: Oct 27, 2026 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो