शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. ऐसे में मेकर्स ने अब फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें SRK का लुक देखकर फैंस हैरान हो रहे हैं, क्योंकि इसमें शाहरुख खान का इंटेंस लुक के साथ-साथ रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिल रहा है. पोस्टर में दिख रहे ‘किंग खान’ होंठों में गुलाब दबाए और आंखों में आग लिए दिख रहे हैं. जिसने फैंस की उत्सुक्ता को दोगुना बढ़ा दिया है.
गुलाब, खतरनाक अंदाज और शाहरुख का स्वैग
‘किंग’ के नए पोस्टर में शाहरुख खान का लुक जितना स्टाइलिश दिख रहा है, उतना ही रहस्यमयी भी नजर आ रहा है. चेहरे के एक्सप्रेशन और आंखों की आग उनके किरदार के खतरनाक होने का इशारा कर रही है. वहीं, होंठों में दबा गुलाब उनके अंदाज में रोमांस का रंग भी भर रहा है.
पोस्टर में दिखा SRK का खास अंदाज
पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि प्यार और जुनून के अलग-अलग रंग भी दिखाने वाला है. हालांकि, उनके किरदार की कहानी और उसके पीछे छिपे राज को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ‘किंग’ में शाहरुख किस तरह का किरदार निभाते नजर आएंगे.
सिद्धार्थ आनंद के साथ फिर बनेगी सुपरहिट जोड़ी?
‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी फिल्म ‘पठान’ में साथ काम कर चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए दर्शकों का खूब प्यार पाया था. ऐसे में दोनों का दोबारा साथ आना फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.
फिल्म को कौन कर रहा है प्रोड्यूस?
फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी पर दर्शकों की पूरी निगाह बनी हुई है. तो वहीं पोस्टर में शाहरुख के इस नए लुक ने फिल्म की कहानी को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना और बढृ़ा दिया है.
कब सिनेमाघरों में आएगी ‘किंग’?
शाहरुख खान की यह फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है. यानी क्रिसमस के मौके पर फैंस को बड़े पर्दे पर ‘किंग खान’ का एक नया अवतार देखने को मिलेगा. बहरहाल, नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं. अब दर्शकों को इसके टीजर, ट्रेलर और कहानी से जुड़ी दूसरी जानकारियों का इंतजार है.