---विज्ञापन---

अपनी बेटी को पीठ पर लटकाने की वजह से चारू असोपा हुईं ट्रोल, जमकर फटकार लगाते दिखे फैंस

Charu Asopa Baby Video:  टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक चारू असोपा (Charu Asopa) कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने मां बनने के बाद से ही अपनी बेटी के साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। चारू असोपा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। […]

Charu Asopa Baby Video:  टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक चारू असोपा (Charu Asopa) कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। उन्होंने मां बनने के बाद से ही अपनी बेटी के साथ समय बिताना शुरू कर दिया है। चारू असोपा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में चारू अपनी बेटी जियाना के साथ जमकर पोज देती हुई नजर भी आ जाती हैं। लेकिन इन दिनों अपने सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से चारू अब फैंस के निशाने पर आ गई हैं। बीते कुछ समय से चारू असोपा लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। जिसकी वजह है चारू असोपा का अपनी बेटी के साथ एक वीडियो। इस वीडियो में चारू असोपा साइकिल चलाती नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी बेटी को पीठ पर लटका रखा है।

अपनी बेटी को पीठ पर लटकाकर चारू असोपा काफी खुश दिख रही हैं। लेकिन चारू असोपा का अपनी बेटी के लिए ऐसा लापरवाह अंदाज फैंस को जरा भी पसंद नहीं आ रहा है। फैंस अब सुष्मिता सेन की भाभी और राजीव सेन की पत्नी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। चारू असोपा की लापरवाही को देखते हुए एक यूजर ने लिखा, ये कितना खतरनाक है। चारू असोपा एक गैरजिम्मेदार मां है। चारू असोपा अपनी बेटी को संभालने के लिए कुछ और भी कर सकती थी।

और पढ़िएशादी के बंधन में बंधने वाले हैं करण वी ग्रोवर और पॉपी जब्बल, जानें कब बजेंगी शहनाइयां

 

 

और पढ़िए –  तेजस्वी और करण कुंद्रा ने शेयर की रोमांटिक फोटोज, फैंस ने किया शादी को लेकर सवाल

 

तो वहीं एक अन्य यूजर ने चारू के लिए लिखा, सबसे पहले तो खुद हैलमेट पहनो। खुद की सुरक्षा की नहीं जा रही है। बच्ची की देखभाल कैसे करती होगी। ये वाकई खतरनाक है। लोग चैनल चलाने के लिए ऐसी वीडियो बनाते हैं। लोगों को अपना कॉमन सैंस का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा कई लोगों ने चारू को इस दुनिया की सबसे लापरवाह मां भी बताया।

 

चारू असोपा जबसे मां बनी हैं, तबसे ही उन्होंने अपनी बेटी के साथ कई वीडियोज शेयर की है। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी के साथ यूट्यूब पर ब्लॉग भी बनाती रहती हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि चारू असोपा और राजीव सेन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उस दौरान भी चारू ने अपने चैनल पर एक ब्लॉग शेयर किया था, जिसने जमकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

 

यहाँ पढ़िए – टेलीविज़न से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 31, 2022 07:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.