Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश के टॉपर बनने के 5 कारण, एक्ट्रेस कैसे बनीं फाइनलिस्ट?

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल हो गई हैं। आइए आपको उनके टॉप फाइनलिस्ट बनने के 5 कारण बताते हैं।

---विज्ञापन---

सोनी चैनल का रियलिटी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी की जानी-मानी हस्तियां अपनी कुकिंग स्किल से ऑडियंस के साथ-साथ जजेस को भी खूब इंप्रेस कर रही हैं। वहीं शो अपने अंतिम पड़ाव पर भी आ गया है। शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट रिवील हो गए हैं। इनमें तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हैं। आज हम आपको तेजस्वी प्रकाश के टॉप 5 फाइनलिस्ट बनने के 5 कारण बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं तेजस्वी प्रकाश फाइनलिस्ट कैसे बन गईं?

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, जानिए कॉमेडियन ने क्या की मांग?

---विज्ञापन---

कुकिंग स्किल

तेजस्वी की कुकिंग स्किल से अक्सर जजेस इंप्रेस रहते हैं। शो में वो काफी मेहनती और सीरियस कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं। जब से शो की शुरुआत हुई है तभी से मुश्किल से एक्ट्रेस 1-2 बार जजेस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहीं हैं, वरना वो हमेशा ही अपनी कुकिंग से जजेस का दिल जीतती नजर आती हैं। ये एक कारण है कि वो आज टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक हैं।

---विज्ञापन---

टीम वर्क

शो में जब भी कंटेस्टेंट्स को टीम में कुकिंग करनी होती है तो तेजस्वी अपनी टीम के साथ रहती हैं। वो जब टीम में होती हैं तो टीम के साथ ही कुकिंग करतीं नजर आती हैं। वहीं टीम को वो काफी अच्छे से सपोर्ट करती हैं। चाहे टीम जीते या हारे वो हमेशा टीम के साथ ही खड़ी रहती हैं।

लीडरशिप स्किल

तेजस्वी में अच्छी लीडरशिप स्किल भी झलकती है। जब उन्हें टीम का लीडर बनाया जाता है तो वो इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाती नजर आती हैं। भले ही उनकी टीम में कोई गड़बड़ कर दे लेकिन वो कभी भी उस अकेले इंसान को ब्लेम नहीं करती दिखीं हैं। उनका मानना है कि चाहे टीम जीते या हारे हमें टीम के साथ रहना चाहिए।

---विज्ञापन---

फैन फॉलोइंग

सोशल मीडिया पर तेजस्वी काफी एक्टिव हैं। वहीं उनके फैंस को उनका ये अवतार काफी पसंद भी आ रहा है। ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज में अलग इमेज बना चुकीं एक्ट्रेस इस कुकिंग शो में काफी मैच्योर दिखाई दे रही हैं। वहीं फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही उन्हें वोट्स देकर सपोर्ट भी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

फ्रेंडशिप

तेजस्वी शो में अपने फ्रेंड्स के साथ अक्सर खड़ी रहती हैं। भले ही वो कॉम्पीटिशन ही क्यों न हो, अगर उनके दोस्तों को उनकी मदद पड़ती है तो वो वाकई उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। शो की शुरुआत से उनकी दोस्ती निक्की तंबोली से काफी अच्छी रही है।

यह भी पढ़ें: रेणुका पंवार कौन? जिनके कॉन्सर्ट में बेकाबू हुए फैंस, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

---विज्ञापन---
First published on: Apr 07, 2025 10:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola