Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Aashika Bhatia की मां Elvish Yadav पर हुईं आगबबूला, छोटे कपड़े के कमेंट पर जताई नाराजगी

Aashika Bhatia-Elvish Yadav: चर्चित शो बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट आशिका भाटिया की मां ने एल्विश यादव की छोटे कपड़ों पर कमेंट को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, एल्विश ने आशिका के कपड़ों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी मां ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है। आशिका की छोटे कपड़े […]

Bigg Boss OTT Contestant Angika Bhatia's mother on Elvish Yadav

Aashika Bhatia-Elvish Yadav: चर्चित शो बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट आशिका भाटिया की मां ने एल्विश यादव की छोटे कपड़ों पर कमेंट को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, एल्विश ने आशिका के कपड़ों पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी मां ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है।

आशिका की छोटे कपड़े पर एल्विश ने किया कमेंट

एल्विश ने हाल ही में मनीषा रानी के साथ बातचीत के दौरान आशिका के आउटफिट पर कमेंट किया। बता दें कि, आशिका और मनीषा दोनों को इलिमिनेश के लिए नॉमिनेट किया गया है।

आशिका भाटिया की मां ने एल्विश का किया विरोध

आशिका भाटिया की मां ने एल्विश के छोटे कपड़े को लेकर कमेंट पर अपनी चुप्पी तोड़ी और वह ऐसी बातों पर नाराजगी जाहिर की। ‘टेली चक्कर’ से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मुझे ये सुनकर बिल्कुल भी सही नहीं लगा। इस चीज पे उससे रोकना चाहिए था। एल्विश को ये हक ही नहीं कि वह लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट करे।’

यह भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: आलिया भट्ट ने किया 3 फेवरेट कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा, कौन हैं वो?

बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट

वर्तमान में, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे, अभिषेक मल्हन, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, मनीषा रानी, जद हदीद, एल्विश यादव और आशिका भाटिया शो के कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT Contestant) हैं। फलाक नाज (Falaq Naaz) वीकेंड का वर एपिसोड के दौरान शो से बाहर निकलने वाले अंतिम कंटेस्टेंट थे। जबकि, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आशिका भाटिया और मनीषा रानी नॉमिनेट हैं।

अभी पढ़ें – OTT से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 28, 2023 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.