Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss OTT 4 Release: शो पर सामने आया ताजा अपडेट, होस्ट का नाम रिवील

Bigg Boss OTT 4: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले हाल ही में खत्म हो गया है। अब फैंस बिग बॉस ओटीटी 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके होस्ट और शो पर अपडेट आ गया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 4
Bigg Boss OTT 4

Bigg Boss OTT 4: बिग बॉस के 18वें सीजन का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को खत्म हो गया है। सलमान खान के शो की ट्रॉफी करणवीर ने जीती है। इसके बाद अब फैंस को बिग बॉस ओटीटी 4 का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसमें शो की शुरुआत से लेकर सलमान की वापसी से जुड़े अपडेट मौजूद हैं। आइए इनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

बिग बॉस ओटीटी 4 कब और कहां होगा शुरू?

Bigg Boss OTT के सीजन 3 की बात करें तो इसका प्रीमियर जून 2024 में हुआ था। इस पैटर्न को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि Bigg Boss OTT सीजन 4 का प्रीमियर जुलाई 2025 में हो सकता है। हालांकि, आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। Bigg Boss OTT सीजन 4 की स्ट्रीमिंग JioCinema पर की जाएगी। पिछले सीजन भी इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था। इस बार भी दर्शक JioCinema पर 24×7 लाइव स्ट्रीमिंग और एपिसोड को इसी प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे।

---विज्ञापन---

होस्ट को लेकर क्या है अपडेट

रिपोर्ट्स के अनुसार, Bigg Boss OTT सीजन 2 के विनर एल्विश यादव को सीजन 4 की होस्टिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछली बार शो को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस बार फैंस अब यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि शो को कौन होस्ट करेगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  Mohammad Siraj और आशा भोसले की पोती के अफेयर की अफवाहों पर लगा विराम, दोनों ने बताई रिश्ते की सच्चाई

बिग बॉस ओटीटी के अब तक के विनर

Bigg Boss OTT के अब तक तीन सीजन स्ट्रीम हो चुके हैं। पहले सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल थीं, दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आए एल्विश यादव ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं तीसरे सीजन की विनर सना मकबूल रही। दर्शक अब बेसब्री से Bigg Boss OTT के सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं, और उम्मीद है कि यह भी पिछले सीजन की तरह काफी मजेदार होने वाला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Celebrity MasterChef के जज कौन? जो सेलेब्स की डिश चेक कर चुन रहे विनर

First published on: Jan 27, 2025 01:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola