Bigg Boss 20 Scout OP Confess His Feelings For Love Gill: सलमान खान का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आए दिन घरवालों की लड़ाई-झगड़ों और सलमान खान की फटकार की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ में सलमान ने काजी तौकीर और अरिश्फा को उनकी गलती का एहसास करवाया था. इसके बाद नए एपिसोड में घर में माही विज और कैप्टन उदिति सिंह के बीच घर के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिली. इसी बीच स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच हुई बातचीत ने ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. स्काउट ओपी अपने दिल की बात यंग डीएसए को बताते हुए लव के लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करते नजर आए. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
लव के लिए बदल रहीं स्काउट की फीलिंग्स
नए एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए घर के गार्डन एरिया में पूल साइड पर बैठे हुए हैं और उनके बगल में लव गिल घास पर सिर नीचे करके लेटी हुई हैं. पूल साइड पर बैठकर स्काउट ओपी और यंग डीएसए कोड लैंग्वेज में बात कर रहे हैं. इस दौरान स्काउट ओपी लव के साथ अपनी बढ़ती नजदीकियों और उनके लिए बदलती फीलिंग्स को लेकर बात करते हैं. स्काउट अपने दोस्त यंग से घास पर लव का नाम लिखते हुए कहते हैं, ‘इसका क्या लग रहा है तुझे?’ इस पर यंग जवाब देते हैं, ‘कनेक्शन है बस.’ फिर स्काउट पूछते हैं, ‘जैसे तेरा-मेरा है वैसे?’ यंग ‘हां’ में जवाब देते हैं.
WTFFFF SCOUT HAS STARTED DEVELOPING FEELINGS FOR LUV 😭😭 I hope Kaashvi is watching this stream 🤣😭 #Biggboss20 https://t.co/HyyfsLW5TE
— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) October 5, 2026
यंग को भी लव के लिए कुछ-कुछ
इसके बाद स्काउट घास पर अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के नाम का पहला लेटर लिखते हुए कहते हैं कि घर में किसी (लव) को लेकर उनकी फीलिंग्स बढ़ रही हैं, जिससे घर के बाहर काशवी के लिए उनकी फीलिंग्स ओवरलैप हो जाएंगी. फिर स्काउट कहते हैं, ‘मुझे ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि हम लोग जो टाइम साथ में बिता रहे हैं ना, वो बहुत ज्यादा है.’ इस पर यंग सहमति जताते हुए कहते हैं कि वह भी एक हफ्ते पहले ऐसा ही सोच रहे थे, क्योंकि अब उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की याद बहुत कम आती है. यंग की इस बात पर स्काउट भी सहमति जताते हुए कहते हैं, ‘मेरे साथ भी ऐसा ही हो रहा है और लव के लिए फीलिंग्स बढ़ रही हैं.’ इस पर यंग सवाल करते हैं कि ये फीलिंग एक बहन के लिए है. इसके जवाब में स्काउट ‘हां’ कहते हैं. इस पर यंग कहते हैं, ‘फिर तो ठीक है.’
गुल्लू से होती है जलन
इसके बाद स्काउट पूछते हैं, ‘तेरी फीलिंग एक दोस्त की तरह थी क्या?’ यंग कहते हैं, ‘हां.’ इसके बाद स्काउट कहते हैं, ‘लेकिन बहन से पहले तो दोस्त ही थी ना.’ फिर यंग हैरानी से पूछते हैं, ‘तेरा रास्ता बदल रहा है क्या?’ इस पर स्काउट हंसते हुए कहते हैं, ‘पता नहीं यार…’ स्काउट आगे कहते हैं कि उन्हें ऐसा इसलिए महसूस हुआ, क्योंकि जब गुल्लू लव को अपनी ‘बेबी’ या ‘जानू’ बुलाते हैं तो उनका खून खौल जाता है. हालांकि, यंग उन्हें सलाह देते हैं कि उन्हें अपनी फीलिंग्स को समझना होगा कि लव के लिए उनकी फीलिंग एक बहन वाली है या दोस्त वाली.