Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: ‘मुझे टच पसंद नहीं…’ पंचायत के दामाद पर भड़कीं उदिती, ताली देने पर निकाला गुस्सा

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 का हाल ही में नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें उदिति सिंह और आसिफ खान के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला है. दोनों के बीच काफी बहस देखी गई है.

Uditi Singh-Asif Khan
Uditi Singh-Asif Khan

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के 20वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. शो 6 सितंबर को शुरू हुआ था और शुरू होने के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बना हुआ है. हर रोज शो में कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें उदिति सिंह और आसिफ खान लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बहस होती है.

दरअसल, बिग बॉस 20 का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है. इस प्रोमो में उदिति और आसिफ के बीच बहस होती हुई नजर आ रही है. उदिति पुल एरिया के पास बैठी हुई थीं और उसके बाद उदिति आसिफ से टच करने को लेकर बात करती हैं. उनका आरोप है कि उन्हें बिना मतलब के कोई टच करे ये पसंद नहीं है.

---विज्ञापन---

उदिति और आसिफ की हुई लड़ाई

प्रोमो में दिखाया गया कि आसिफ ने कुछ बात करते हुए उदिति को ताली मारी थी. जिसके बाद एक्ट्रेस इसको लेकर नाराज हो गई थीं. वहीं, आसिफ अपनी सफाई में कहते हैं कि अगर जोर से लगी हो तो उसके लिए सॉरी, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था. हालांकि उदिति ने कहा कि उन्हें ये सही नहीं लगा और वो उन्हें बदतमीजी लगी और आपने ये जानबूझकर किया. इसके आगे आसिफ चिढ़ जाते हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे बिना बात के टच-वच पसंद नहीं है. इसलिए मैं फ्रेंडली नहीं होती हूं.”

उदिति पर भड़के आसिफ खान

उदिति की बातें सुनकर आसिफ भड़क जाते हैं और लड़ने लगते हैं. वो कहते हैं कि एंटरटेन करने के लिए टैलेंट चाहिए. इसके बाद उदिति कहती हैं, “आसिफ आप पर्सनल मत जाओ.” आगे आसिफ कहते हैं कि, “आप तीन पन्ने का भाषण दोगे तो फिर मैं छह पन्ने का दूंगा ना.” इस दौरान उदिति ने बहस में आसिफ को बकवास आदमी कहा.

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब आसिफ की किसी से शो में लड़ाई हुई है. वह इससे पहले भी कई दफा घर के अन्य कंटेस्टेंट के साथ भिड़ चुके हैं. वहीं, इस हफ्ते वीकेंड का वार में तीन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है. जिसमें से रोहिद खान, आसिफ खान, तन्मय सिंह का नाम शामिल है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 की ‘बोरिंग’ कास्टिंग पर सलमान खान ने कसा तंज, बोले- एक-दो ‘कमीने’ तो होने ही चाहिए!

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 09:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola