Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

राधिका मर्चेंट का मनमोहक गणपति लुक, भरतनाट्यम से जीता दिल, हर मुद्रा के साथ बदलता दिखा कांजीवरम आउटफिट

अंबानी परिवार का गणपति उत्सव इस बार भी खूब सुर्खियों में रहा, जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, तो वहीं परिवार की छूटी बहू राधिका ने अपने डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया.

radhika merchant bharatanatyam performance
राधिका मर्चेंट ने भरतनाट्यम कर जीता दिल

मुंबई में अंबानी परिवार का गणपति उत्सव हर साल की तरह इस बार भी खूब चर्चा में- रहा. 13 सितंबर को अंटीलिया में हुए इस खास सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. हालांकि, इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान राधिका मर्चेंट ने खींचा. राधिका ने गणपति बप्पा के सामने भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी और अपने खास लुक से महफिल में चार चांद लगा दिए.

राधिका ने किया भरतनाट्यम

राधिका मर्चेंट एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं. गणपति उत्सव के शुभ मौके पर जब उन्होंने क्लासिकल डांस किया तो हर किसी की नजरें उन पर टिक गईं. खास बात यह रही कि उनकी डांस परफॉर्मेंस के साथ-साथ उनका आउटफिट भी चर्चा में रहा. राधिका ने इस खास प्रस्तुति के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम क्रिएशन पहनी थी.

---विज्ञापन---

कांजीवरम सिल्क का दिखा ग्लैमरस अंदाज

राधिका का आउटफिट हाथ से बुने हुए कांजीवरम सिल्क से तैयार किया गया था. गहरे ज्वेल पिंक कलर के इस आउटफिट पर गोल्ड जरी, एंटीक गोल्ड मारोड़ी एंब्रॉयडरी और जरदोजी का खूबसूरत काम किया गया था. आमतौर पर कांजीवरम सिल्क से साड़ी बनाई जाती है, लेकिन राधिका के लिए इसे एक मॉडर्न प्रीस्टिच्ड स्कर्ट सिल्हूट में तैयार किया गया.

राधिका की ड्रेस में छिपी खूबसूरती

इस आउटफिट की सबसे खास बात इसकी प्लीट्स थीं. इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया था कि भरतनाट्यम के दौरान राधिका जैसे-जैसे डांस मूवमेंट करतीं, वैसे-वैसे प्लीट्स खुलतीं और अलग-अलग ज्योमेट्रिक पैटर्न बनातीं. खासकर अरैमंडी मुद्रा में आउटफिट का लुक बेहद खूबसूरत नजर आया.

परंपरा और फैशन का दिखा शानदार मेल

राधिका के इस पूरे लुक में भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का जबरदस्त संगम देखने को मिला. कांजीवरम सिल्क, गोल्ड जरी और पारंपरिक कढ़ाई ने जहां लुक को रॉयल टच दिया, वहीं मॉडर्न सिल्हूट ने इसे स्टाइलिश बना दिया. यानी यह आउटफिट सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, बल्कि डांस के हर मूवमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था.

---विज्ञापन---

भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का संगम

राधिका की स्टाइलिंग एस्थर पिंटो ने की, जबकि मेकअप लवलीन और हेयर स्टाइलिंग फ्लेवियन हेल्ड्ट ने संभाली. आपको बता दें, गणपति उत्सव में रेखा, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित, कृति सेनन, काजोल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत कई सितारे मौजूद थे, लेकिन राधिका की भरतनाट्यम प्रस्तुति और अनोखा कांजीवरम लुक इस शाम के खास बना गया.

First published on: Sep 15, 2026 09:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola