Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 की ‘बोरिंग’ कास्टिंग पर सलमान खान ने कसा तंज, बोले- एक-दो ‘कमीने’ तो होने ही चाहिए!

Bigg Boss 20: सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' में वीकेंड का वार में 'बोरिंग कास्टिंग' के मुद्दे को 'भाईजान' ने बेहद मजेदार अंदाज में उठाया.

Bigg Boss 20 salman khan
बिग बॉस 20 में सलमान खान ने पहली बार 'बोरिंग कास्टिंग' की बात

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कुछ दर्शकों को घर में शुरू हुआ ड्रामा पसंद आ रहा है तो कई लोग कंटेस्टेंट की कास्टिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि इस बार शो में पहले के मुकाबले कम पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं और कंटेस्टेंट की लाइन अप थोड़ी ‘बोरिंग’ लग रही है. अब खुद सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर मजेदार अंदाज में बात की है.

आम्रपाली दुबे से सलमान खान का सवाल- घर में कोई कमी है?

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से बातचीत की. उन्होंने आम्रपाली से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि बिग बॉस के घर में किसी चीज की कमी है. आम्रपाली ने साफ कहा कि उन्हें ऐसा कुछ नहीं लगता. हालांकि, सलमान खान ने इस सवाल का जवाब अपने खास मजाकिया अंदाज में दिया.

---विज्ञापन---

सलमान का कंटेस्टेंट्स की तरफ इशारा

सलमान ने कंटेस्टेंट्स की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेकर्स ने घरवालों को काफी सोच समझकर चुना था, लेकिन कभी-कभी सिलेक्शन में भी कमी रह जाती है. इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अगर आम्रपाली को घर में कोई कमी नजर नहीं आ रही है, तो घर में एक-दो ‘कमीने’ लोग तो होने ही चाहिए.

सलमान ने गिनाए कंटेस्टेंट्स के ‘योगदान’

सलमान खान ने इसके बाद कंटेस्टेंट्स के योगदान का भी मजेदार तरीके से जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घर में नियम तोड़ने से लेकर बहस करने, बदतमीजी करने, अपनी भावनाएं दिखाने और टास्क में परफॉर्म करने तक कंटेस्टेंट कई तरह से शो को आगे बढ़ा रहे हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान ने ली चुटकी

सलमान ने गालियों पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स की वजह से उन्हें गर्व महसूस होगा, खासकर इसलिए भी क्योंकि शो में इस्तेमाल होने वाली गालियों को दर्शकों तक पहुंचने से पहले एडिट कर दिया जाता है. सलमान की इस बात पर सेट पर मौजूद लोग भी हंस पड़े.

कौन-कौन है Bigg Boss 20 का हिस्सा?

इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी और आम्रपाली दुबे जैसे नाम शामिल हैं. इनके अलावा काजी तौकीर, रीति तिवारी, यंग DSA, स्काउटओपी और आरिश्फा खान भी शो का हिस्सा हैं. स्पोर्ट्स जगत से मैरी कॉम भी बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

क्या होगा आने वाले दिनों में?

6 सितंबर को 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए ‘Bigg Boss 20’ को इस बार भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में शो का ड्रामा बढ़ता है या दर्शकों की ‘बोरिंग कास्टिंग’ वाली शिकायत बरकरार रहती है.

First published on: Sep 14, 2026 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola