आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 11 सितंबर को मुंबई में हुए इस इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं। दोनों बहनों की बॉन्डिंग ने भी फैंस का ध्यान खींचा। वीडियो में आलिया शाहीन का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, इवेंट से बाहर निकलते समय अचानक फैंस की भीड़ बढ़ गई, जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को तुरंत एक्टिव होना पड़ा। एक फैन आलिया के पास जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन बॉडीगार्ड उसे पीछे कर देता है। फैन दोबारा कोशिश करता है, तब भी सिक्योरिटी उसे साइड कर देती है। इसी दौरान धक्का-मुक्की में आलिया की सिक्योरिटी में मौजूद एक बॉडीगार्ड अपना बैलेंस खोकर नीचे गिर जाता है। आलिया की नजर उस पर पड़ती है और वह उसे संभलने के लिए कहती हैं। इसके बाद सिक्योरिटी उन्हें सुरक्षित बाहर ले जाती है। हालांकि, आलिया पूरे मामले में शांत नजर आईं और जाते समय एक फैन के साथ तस्वीर भी क्लिक करवाई। इस वीडियो की तुलना 2024 के एक एयरपोर्ट वीडियो से भी हो रही है। बता दें कि ‘डोंट बी शाय’ आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन की फिल्म है और यह 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
---विज्ञापन---
Alia Bhatt के इवेंट में मचा हंगामा ! Shaheen Bhatt संग भीड़ में फंसी राहा की मम्मी ! वीडियो वायरल!
आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 11 सितंबर को मुंबई में हुए इस इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं। दोनों बहनों की बॉन्डिंग ने भी फैंस का ध्यान खींचा।
Alia BhattFirst published on: Sep 12, 2026 05:07 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola